सुहागरात पर दुल्हन नहीं साबित कर पाई खुद को वर्जिन, तो पति और पंचायत ने मिलकर किया ये शर्मनाक काम

शादी के बाद वर्जिनिटी टेस्ट में फेल होने पर दुल्हन के साथ शर्मनाक काम किया गया। पति और सास ने उसे पहले तो खूब टॉर्चर किया। इसके बाद पंचायत ने भी बेरहमी दिखाते हुए सजा का ऐलान कर दिया। 

Nitu Kumari | Published : Sep 4, 2022 11:48 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क.कहने को हम 21 सदी में पहुंच गये हैं। लेकिन आज भी हमारी सोच नहीं बदली है। कई जगह पर वर्जिनिटी टेस्ट के नाम पर महिलाओं के साथ अत्याचार किया जाता है। ताजा मामला राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के बागोर थाना से सामने आया है। यहां 'V' टेस्ट (वर्जिनिटी टेस्ट) के नाम पर नई नवेली दुल्हन के साथ जुर्म किया गया। 

जानकारी की मानें तो दुल्हन सुहागरात पर अपनी वर्जिनिटी साबित नहीं कर पाई। जिसके बाद पति अपनी मां के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। दुल्हन और उसके परिवारवालों को सजा देने के लिए पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने कुकड़ी प्रथा के तहत युवती के घरवालों पर 10 लाख का जुर्माना लगा दिया। अब पैसे नहीं देने पर युवती के फैमिली को परेशान किया जा रहा है।

Latest Videos

शादी के पहले दुल्हन का हुआ था रेप

दरअसल, भीलवाड़ा की रहने वाली 24 साल की युवती की शादी 11 मई 2022 को हुई थी। पारंपरिक कुकड़ी प्रथा के तहत उसका वर्जिनिटी टेस्ट कराया गया। जिसमें वो फेल हो गई। पूछताछ में सामने आया कि शादी से पहले उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसका रेप किया था। पंचायत में लड़की के घरवालों ने 18 मई को सुभाष नगर थाने में रेप का मामला दर्ज कराने की बात बताई। इस पर पंचायत ने कुछ नहीं बोला। फिर 31 मई को पंचायत बुलाई गई और लड़की के परिजनों पर 10 लाख का जुर्माना लगा दिया गया।

पुलिस ने ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज किया

इसके बाद लड़की के घरवालों ने पंचायत और सुसरावालों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए शनिवार 3 मई की रात को विवाहिता के पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

क्या है कुकड़ी प्रथा
कुकड़ी प्रथा के तहत शादी की पहली रात को लड़के के कमरे में सफेद चादर बिछाया जाता है। लड़की की तलाशी ली जाती है कि उसके पास पिन या नेलपॉलिस तो नहीं है। अगर संबंध बनाने के दौरान चादर पर खून लग गया तो लड़की को वर्जिन मान लिया जाता है। अगर नहीं लगता है तो उसे सजा दी जाती है। इस प्रथा के बारे में ज्यादा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

और पढ़ें:

शादीशुदा प्रेमिका ने बातचीत करने से किया इंकार, तो प्रेमी ने 'डर्टी गेम' की रची साजिश

ब्वॉयफ्रेंड से TV एंकर रचाने जा रही थी शादी, दुल्हन बनने से पहले इस वजह से खुद की ले ली जान

पति के साथ गंगा नहाने निकली पत्नी रास्ते में बन गई किलर, पूरा मामला जान दहल जाएंगे आप

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts