
रिलेशनशिप डेस्क. पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास का होता है। लेकिन कई बार देखा गया है कि इस रिश्ते में विश्वास की जगह धोखा ले लेता है। पति का रोमांस किसी और के साथ चल रहा होता है तो पत्नी भी हमसफर को धोखा देने में पीछे नहीं होती हैं। हाल ही में एक घटना सामने आई है, जहां पत्नी ने गुस्से में आकर महिला सफाईकर्मी की पिटाई कर दी। इसके पीछे की पूरी वजह बताते हैं।
मामला ऑस्ट्रेलिया के से जुड़ा हुआ है। 45 साल के जैकलिन मैरी मॉरिस की लाइफ ठीक से चल रही थी। तभी अचानक उसके पता चला कि उसके पति का अफेयर घरेलू सफाईकर्मी के साथ चल रहा है। एक दिन जब पति और सफाईकर्मी को गाड़ी में बैठे देखा तो उसने अपना आपा खो दिया। गुस्से में उसने हेल्पर की पिटाई कर दी। मामला कोर्ट में पहुंचा। यहां पर मॉरिस ने बताया कि पहले सफाईकर्मी ने उसे उकसाया था। उसने कहा था कि तुम्हें ये सीखना चाहिए कि पति के साथ कैसे रोमांस करते हैं।
कोर्ट में पहुंचा मामला
गोल्ड कोस्ट बुलेटिन की रिपोर्ट की मानें तो मॉरिस को पति के अफेयर के बारे में अगस्त महीने में पता चला था। इसके एक हफ्ते बाद ही उसने सफाईकर्मी को पति के साथ देख लिया। फिर भिड़ गई। दिसंबर में इस मामले की सुनवाई हुई। यहां पर महिला सफाईकर्मी ने कोर्ट को बताया कि
वह गोल्ड कोस्ट में अपनी कार में किसी का इंतजार कर रही थीं। तभी वहां पर मॉरिस पहुंच गई। उसने मुझे गाली दी। जवाब में मैंने भी गाली देते हुए कहा कि मुझे तुम्हारे पति की जरूरत नहीं है।
पति ने पहले सफाईकर्मी को भेजा था न्यूड फोटो
कोर्ट में प्रोसिक्यूटर डॉन रीड ने बताया कि मॉरिस सफाईकर्मी को बुरी तरह मारा। उसने कार की खिड़की से ही कई बार महिला के चेहरे पर मुक्का मारा और फिर उनके बाल खींचे। जिसकी वजह से उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं और कुछ बाल भी उखड़ गए हैं। महिला सफाईकर्मी चार साल से वहां काम कर रही थी। अगस्त में मॉरिस ने पति के मोबाइल पर कुछ प्राइवेट मैसेज देखें। जिसमें उसके पति ने महिला को कई सेक्शुअल मैसेज और न्यूड फोटो भी भेजा था। इसके बाद दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ। मॉरिस ने कोर्ट के सामने माना कि उसने सफाईकर्मी की पिटाई की है। इतना कुछ होने के बाद भी महिला अपने पति के साथ ही रह रही है।
और पढ़ें:
टैटू का शौक 5 बच्चों की मां को ले डूबा, अंधी होने के कगार पर पहुंची, भूलकर भी ना पाले ऐसा शौक
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.