पहले की पिटाई, फिर महिला के प्राइवेट पार्ट में जेठ ने डाला मिर्ची, तार-तार हुई रिश्ते की मर्यादा

Published : Jul 31, 2022, 05:40 PM IST
पहले की पिटाई, फिर महिला के प्राइवेट पार्ट में जेठ ने डाला मिर्ची, तार-तार हुई रिश्ते की मर्यादा

सार

हर रिश्ते की अपनी मर्यादा होती है। जेठ का रिश्ता छोटी बहू के साथ बहुत ही मर्यादित होता है। लेकिन  बांदा में इस रिश्ते का ऐसा चेहरा सामने आया जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।

रिलेशनशिप डेस्क. यूं तो आज के वक्त में रिश्ता बस नाम का रह गया है। लोग यहां रिश्तों की सीमा लांघने लगे हैं। चाहें वो पति-पत्नी का रिश्ता हो या फिर देवर भाभी का या फिर जेठ और छोटी बहू का। कभी वासना में अंधे होकर लोग गलत रास्ते पर बढ़ जाते हैं। तो कभी संपत्ति के लिए लोग हैवान बन जाते हैं। यूपी के बांदा में रिश्ते को कलंकित करने वाली खबर सामने आई है। यहां चंद जमीन के टुकड़े के लिए जेठ अपनी सारी मर्यादा भूल गया।

बांदा के तिंदवारी गांव में एक महिला के साथ उसके घरवालों ने खूब मारपीट की। पीड़िता जान बचाकर पुलिस के पास पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि जमीन के लिए उसके घरवालों ने उसे खूब मारा पीटा। यहां तक की उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची का पाउडर भी डाल दिया। घटना 25 जुलाई की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जेठ ने उसके साथ की अश्लील हरकत 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जमीन विवाद के चलते उसके घर में कुछ लोग आ धमके। भतीजा और जेठ ने उसके साथ खूब मारपीट की। उसके बाल खींचे। जेठ ने उसके साथ अश्लील हरकत की। महिला की मानें तो उसने उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची का पाउडर डाल दिया। इसके बाद अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर घुमाया। पढ़कर सिहर उठे ना।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

इसके साथ ही महिला ने पुलिस महकमे पर भी आरोप लगाया है। उसने कहा कि बड़ी मुश्किल से जानबचाकर वो थाने पहुंची। रिपोर्ट लिखवाई। मुझे न्याय चाहिए। वहीं बांदा पुलिस की मानें तो महिला ने अपने परिवारवालों पर मारपीट और अश्लील हरकत का आरोप लगाया है। पुलिस के पास घटना का वीडियो आ गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिश्तों के बदलते स्वरूप

महिला के साथ हुए अन्याय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है उसके मुंह से एक बात निकल रही है कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है। जमीन के चंद टुकड़े के लिए कोई इतना बेरहम कैसे बन सकता है वो भी अपनी छोटी बहू के साथ। 

और पढ़ें:

यहां पति के मरने के बाद महिला को अजनबी से करना पड़ता है सेक्स, विधवा को दी जाती हैं दिल दहलाने वाली यातना

अपने घर में बैठकर दुल्हन...अमेरिकी दूल्हे से करेगी शादी, फिर खुद पति-पत्नी बन करेगी ये काम

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!