
रिलेशनशिप डेस्क. हम जो सोचते हैं वैसा होता नहीं हैं। लेकिन कहा जाता है कि जो होता है वो भी अच्छे के लिए ही होता है। एक महिला के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ वो बच्चा होने का इंतजार कर रही थी। लेकिन बीच प्रेग्नेंसी के बीच सफर में ब्वॉयफ्रेंड धोखा देकर चला गया। लेकिन महिला को टिंडर पर उसका सच्चा प्यार मिल गया। जिसके साथ वो शादी करने जा रही है। जैकलीन वुडवेल ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उसने अपनी खूबसूरत लव स्टोरी का जिक्र किया है।
प्रेग्नेंसी के चौथे महीने में टिंडर किया डाउनलोड
जैकलीन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,'पार्टनर के छोड़ जाने के बाद मुझे यह एहसास हुआ कि मैं मां बनने से पहले ही सिंगल मदर हो गई हूं।' वो बच्चे को लेकर घबराई थीं। लेकिन उनके साथ सबकुछ अच्छा हुआ और वो अब शादी करने वाली हैं। जैकलीन ने बताया कि प्रेग्नेंसी के चौथे महीने के दौरान उन्होंने किसी के कहने पर टिंडर डाउनलोड किया था।
टिंडर पर लड़के ने भेजा प्यारा मैसेज
इसके बाद एक लड़के ने मुझे प्यारा सा मैसेज किया। मैं उसके साथ पहली बार डेट पर गई। लड़का जैकलीन को काफी पसंद करने लगा था और डेटिंग को कंटिन्यू करना चाहता था। हालांकि जैकलीन क्लियर नहीं था कि क्योंकि बच्चे को लेकर उनके मन में काफी कुछ चल रहा था। वो वीडियो में आगे बताती हैं कि जब उन्होंने बच्ची को जन्म दिया तो टिंडर डेट ने उनके लिए खुशी में फूल भेजा था। वो इसे देखकर हैरान थी।
बायोलॉजिकल फादर की हुई वापसी, लेकिन...
लेकिन कहानी में यहां ट्विस्ट आया। बच्ची के जन्म के बाद उसका बायोलॉजिकल पिता वापस आ गए। जैकलीन बताती हैं कि वो सबकुछ ठीक करना चाहती थी और बच्ची के बायोलॉजिकल पिता के साथ ही रिलेशनशिप कंटिंन्यू करना चाहती थी। लेकिन ब्वॉयफ्रेंड ने शर्त रखी कि वो कोई कमिटमेंट नहीं करेगा। साथ रहेगा लेकिन शादी नहीं करने वाला है और कभी भी जा सकता है। जिसके बाद जैकलीन इस रिश्ते से बाहर निकल गई। उन्होंने उससे कहा कि मैं मूव ऑन करने जा रही हूं।
शादी करने जा रहे हैं कपल
अगले टिंडर ब्वॉय ने उन्हें फिर से डेट के लिए पूछा। तब जैकलीन को लगा कि वो लड़का उन्हें सच्चा प्यार करता है। इसके बाद से दोनों डेट करने लगे।इस रिलेशिप को पांच साल हो गए हैं। दोनों ने सगाई कर ली है और अब शादी का प्लान कर रहे हैं। उनकी बच्ची पांच साल की हो चुकी है। जिसे दोनों खूब प्यार करते हैं।जैकलीन की कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है। अब तक इसे 18 लाख से ज्यादा बार लोग देख चुके हैं।
और पढ़ें:
मिल जाएगा सपनों का राजकुमार, नवरात्रि में वृंदावन के इस मंदिर में जाकर करें पूजा
42 साल की मैडम ने स्टूडेंट के साथ बंद कमरे में किया 'गंदा काम', सजा देने की हो रही तैयारी
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.