Navratri 2022: शरदीय नवरात्रि की धूम शुरू होने वाली हैं। माता के भक्त पूरे 9 दिन उनकी उपासना में लग जाएंगे। पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाएगा। माता के मंदिरों में भीड़ उमड़ने लगेगी। हम एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां लड़कियां जाकर मनचाहा पति की कामना करें तो पूरी हो जाती हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क. नवरात्रि में सच्चे दिल से जो भी भक्त मांगते हैं मां उनकी मुरादें पूरी करती हैं। वृंदावन में एक मंदिर हैं जहां लड़कियां जाती हैं और पूजा अर्चना करने के बाद माता से अपने सपने के राजकुमार को मांगती हैं। यह मंदिर है मां कात्यानी देवी का। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि द्वापर युग में गोपियां श्रीकृष्म से प्रेम करने लगी थी। हर कोई उनके दिल में रहना चाहता था। उन्होंने कृष्ण को पति के रूप में पाने के लिए मां कात्यायनी की आराधना की। तब से सुयोग्य वर के लिए मां की आराधना की परंपरा चली आ रही है। वृंदावन में देवी कात्यायनी के मंदिर में हर नवरात्रि को हजारों लड़कियां पहुंचती हैं और मां से आशीर्वाद लेती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यमुना तट पर गोपियों ने की थी मां कात्यायनी की पूजा

मां कात्यानी के महातम का जिक्र भागवत पुराण में भी है। ब्रज की गोपियां जब श्रीकृष्ण को पति के रूप में पाना चाहा। तब वृंदा देवी गोपियों के पास पहुंची और उन्हें बताई की मां कात्यायनी की आराधना करों। इसके बाद यमुना के तट पर गोपियां इक्ट्ठा हुआ और वृंदा देवी के बताई विधि के अनुसार पूजा अर्चना कीं। उन्होंने वैष्णव विधि से पूजा करके एक मासीय व्रत का संकल्प लिया। जिसके बाद मां प्रसन्न होकर गोपियों को वरदान दे दिया। 

ऐसे भगवान श्रीकृष्ण गोपियों के बने थे पति

भागवत के दशम स्कंध में जिक्र है कि ब्रह्माजी ने भगवान श्रीकृष्ण की परीक्षा लेने के लिए ब्रजमंडल से ब्रज गोप और गोवंश का अपहरण कर लिया था। उन्हें अपने साथ ब्रह्मलोक ले गए। स्थिति को संभालने के लिए श्रीकृष्ण भगावन गोवंश और ब्रज ग्वालों का रूप धारण करके हर घर में निवास किया। इस तरह मां कात्यायनी का दिया हुआ वरदान पूरा हुआ। भगवान कृष्ण गोपियों के पति के रूप में उनके घर पर रहे थे।

इस मंत्र से करें मां की आराधना

तभी से यह परंपरा चली आ रही हैं। शादी योग्य लड़कियां माता कात्यानी की पूजा अर्चना करती हैं और सुयोग्य वर की कामना करती हैं। 'कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरी, नंदगोप सुतम् देव पत में कुरुते नम:' मंत्र का पाठ करने से लड़कियों की इच्छा पूरी होती हैं। इस नवरात्रा आप इस मंत्र से देवी की आराधना कीजिए। 

और पढ़ें:

Navratri 2022: नवरात्रि में कैटरीना, कंगना समेत इन सेलेब्स से लें 9 रंगों की फैशन इंस्पिरेशन

shardiya navratri 2022: नवरात्रि के दौरान भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, व्रत का नहीं मिलेगा फल