MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • Navratri 2022: नवरात्रि में कैटरीना, कंगना समेत इन सेलेब्स से लें 9 रंगों की फैशन इंस्पिरेशन

Navratri 2022: नवरात्रि में कैटरीना, कंगना समेत इन सेलेब्स से लें 9 रंगों की फैशन इंस्पिरेशन

लाइफस्टाइल डेस्क.  शरद नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर से होने वाली हैं। अभी से लोगों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी हैं। माता की मूर्तियां सजने लगी हैं। घर की साफ-साफ, पेटिंग शुरू हो गई हैं। इस बीच महिलाएं कपड़ों की खरीदारी भी करने की प्लानिंग कर रही हैं। नौ दुर्गा के 9 रंग होते हैं और आप इस बार कुछ अलग करना चाहती हैं तो नवरात्रि में अलग-अलग रंग के कपड़े पहनकर माता के आराधना करें। देवी के सभी रंगों से रंगना चाहती हैं तो क्यों हम आपको कुछ एक्ट्रेसेस के आउटफिट को दिखाते हैं जिससे आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आइए नीचे देखते हैं मलाइका अरोड़ा से लेकर आलिया भट्ट तक के लुक...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Sep 12 2022, 06:19 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

पहला दिन- येलो कलर

नवरात्रि का पहला दिन माता शैलपुत्री देवी का होता है। पीला रंग माता को पसंद हैं। इस दिन की शुरुआत इस शुभ कलर से कर सकती हैं। आलिया भट्ट और काजोल से आप इंस्पिरेशन लेकर साड़ी या सूट पहनकर पूजा कर सकती हैं। ये आपको परफेक्ट लुक देगा। इसके साथ आप लाइक मेकअप कर सकती हैं। 

29

दूसरा दिन- हरा कलर

नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी का होता है और इस दिन आप हरा रंग पहन सकती हैं। आप मौनी रॉय की तरह ग्रीन लहंगा में आप काफी एलिगेंट लगेंगी। इस लुक के साथ आप ज्वेलरी और मेकअप के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।

39

तीसरा दिन- ग्रे कलर

नवरात्रि का तीसरा दिन  मां चंद्रघंटा का होता है। मां को ग्रे कलर पसंद हैं। इस दिन अगर आप कुछ हटकर और ग्लैमरस पहनना चाहती हैं तो मलाइका अरोड़ा से इंस्पिरेशन  ले सकती हैं। इसके साथ आप न्यूड मेकअप और टीका के साथ खुद को अलग दिखा सकती हैं।
 

49

चौथा दिन-नारंगी कलर

नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा का होता है। इन्हें नारंगी रंग से काफी लगाव है। तो इस दिन आप शिल्फा शेट्टी के लुक से कुछ मदद ले सकती हैं। आप कुछ अलग पहनकर पंडालों में घूमने जा सकती हैं। इन दिनों लहंगा चोली के साथ जैकेट ट्रेंड में भी हैं।
 

59

पांचवा दिन- सफेद कलर

नवरात्रि का पांचवा दिन स्कंदमाता का होता है और इस दिन सफेद रंग का महत्व भी माना जाता है। ऐसे में कंगना रनौत की शिफॉन साड़ी जैसा कुछ अपने वॉडरोब से निकाल सकती हैं। गले में ट्रेडिशनल ज्वेलरी और गजरा के साथ लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

69

छठवां दिन-लाल कलर

छठा दिन मां कात्यायनी का होता है। माता रानी को लाल कलर बहुत पसंद हैं। ऐसे में आप कैटरीना कैफ की तरह लाल साड़ी चुन सकती हैं। इसके साथ लाइट मेकअप ही करें। इसके साथ अगर हैवी मेकअप करती हैं तो ये सही नहीं लगेगा। इसके साथ आप सिल्वर की ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं।

79

सातवां दिन-नीला कलर

नवरात्रि का सातवां दिन कालरात्रि का होता है। इस दिन नीला रंग पहना जाता है। आप सोनम कपूर की तरह नीला अनारकली सूट कैरी कर सकती हैं। ये काफी यूनिक लुक देता है। इसके साथ आप हैवी ज्वेलरी पहन सकती हैं। 

89

आठवां दिन-गुलाबी कलर

नवरात्रि का आठवां दिन महागौरी का होता है। इन्हें पिंक कलर बहुत पसंद हैं। शमिता शेट्टी की तरह आप इस दिन पिंक लहंगा पहन सकती हैं। इस दिन लोग हवन करते हैं ऐसे में ये आपके लिए कंफर्टेबल भी होगा और एलिगेंट लुक भी देगा।

99

नौवां दिन-पर्पल कलर 

नवरात्रि के नौवें दिन  सिद्धिदात्री देवी का दिन माना जाता है। इस दिन बैगनी कलर पहनना शुभ माना जाता है।सारा अली खान की तरह इस दिन कुछ स्टाइलिश साड़ी पहन सकती हैं। पंडाल में जब घूमने जाएंगी तो यकीन मानिए एक बार जरूर लोग आपको मुड़कर देखेंग। तो इस नवरात्रि माता के 9 रंग की तरह 9 ड्रेस पहनकर अलग नजर आइए।

और पढ़ें:

देशभर में देखनी है नौ दुर्गा की धूम, तो एक बार इन जगह पर जरूर लें नवरात्रि का आनंद

shardiya navratri 2022: नवरात्रि व्रत के दौरान जरूर बनाएं ये 5 डिश, फास्टिंग में नहीं लगेगी भूख

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved