पति का ऐसा हाल कर भागी पत्नी, जरा सी बात पर आंखे में डाल दिया एसिड

Published : Sep 15, 2022, 01:35 PM IST
पति का ऐसा हाल कर भागी पत्नी, जरा सी बात पर आंखे में डाल दिया एसिड

सार

पति पत्नी के बीच पैसों को लेकर छोटे-मोटे झगड़े तो होते रहते हैं लेकिन हाल ही में एक निर्दई पत्नी ने महज ₹2000 के लिए अपने पति की आंखों में तेजाब डाल दिया।

रिलेशनशिप डेस्क : पति पत्नी का रिश्ता प्यार, सम्मान, आपसी समझ के बल पर टिका रहता है। हालांकि, दोनों के बीच कई बार झगड़े भी होते हैं लेकिन आपसी समझदारी से इसे सुलझा लिया जाता है। लेकिन बिहार के सीतामढ़ी में एक पत्नी ने महेश 2 हजार रुपए के लिए पति को मायके से बुलाया और उसकी आंख में तेजाब डाल दिया। जिस कारण पति के आंख की रोशनी चली गई। आइए आपको बताते हैं इस घटना के बारे में...

बिहार के सीतामढ़ी में नागेश्वर नाम के शख्स ने 10 साल पहले पार्वती कुमारी के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों की शादी अच्छी चल रही थी। उनका एक बेटा भी था। लेकिन 15 दिन पहले सिर्फ 2 हजार रुपए के लिए नागेश्वर और पार्वती में विवाद हो गया। जिसके बाद पार्वती गुस्से में अपने मायके चली गई। इसके बाद मंगलवार को भी उसने अपने पति को मायके बुलाया। जब नागेश्वर अपने ससुराल पहुंचा, तो पहले तो उसकी पत्नी ने अपने माता-पिता और अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी खूब पिटाई लगाई। उसके बाद नागेश्वर की आंख में तेजाब डाल दिया। 

गंभीर हालत में नागेश्वर को रीगी के पीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत को गंभीर होता देख डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टर्स ने बताया कि इस हादसे में नागेश्वर की आंख की रोशनी चली गई है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। नागेश्वर ने अपने बयान में बताया कि पत्नी ने उसे अपने घर बुलाकर डंडे से मारपीट की और बैटरी का पानी आंख में डाल दिया जो तेजाब होता है। पुलिस महिला से भी पूछताछ कर रही है।

और पढ़ें: क्या है सरोगेट सेक्स थेरेपी, जिसे इजरायल अपने जख्मी सैनिकों के लिए कराता है मुहैया

65 साल के अनिल कपूर की जवानी का राज हैं 'हैप्पी हार्मोन्स', जानें इसके बारे में और बढ़ाने के 4 तरीके

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!