
रिलेशनशिप डेस्क. इंग्लैंड के हैम्पशायर के रहने वाले 27 साल के एमी और कलम थॉमसन (Amy and Callum Thomson) लंबी दूरी तय करके हनीमून मनाने मॉरीशस पहने थे। दो सप्ताह तक वो समंदर के तट पर एक खूबसूरत पल गुजराने का ख्वाब देखकर पहुंचे थे। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। एक घटना ने उनके हनीमून को बर्बाद कर दिया। कपल ने अपनी कहानी साझा की है।
मॉरीशस में दो हफ्ते का हनीमून मनाने पहुंचे थे कपल
Metro से बातचीत में एमी कहती हैं कि सितंबर 2022 में वो दो हफ्ते का हनीमून प्लान करके मॉरीशस पहुंचे थे। जब वो पहुंचे और समंदर में उतरे तो उनके साथ एक हादसा पेश आया। वो बताती हैं कि वो स्पीडबोट से समंदर के बीच में पहुंचे और स्नॉर्कलिंग के लिए उतरने वाले थे। स्नॉर्कलिंग एक्टिविटी के लिए वो समुद्री जूते पहनने वाली थी। लेकिन बोट ऑर्गनाइजर ने बताया कि इसकी जरूरत नहीं होगी। जिसके बाद वो बिना जूते पहने पानी के नीचे चली गई। तभी उन्हें स्टॉन फिश ने डंक मार दिया। स्टॉन फिश दुनिया सबसे जहरीली मछली में से एक है।
जहरीली मछली ने महिला के पैर में काटा
जिसके बाद एमी दर्द से कराह उठी। उनके पति थॉमसन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर भागे। जहां उनका इलाज किया गया। एंटी वेनम और मार्फिन से उनका ट्रीटमेंट किया गया। जिसमें करीब 2 लाख रुपए लग गए। एमी बताती हैं कि उन्होंने जीवन में कभी भी ऐसे दर्द का अनुभव नहीं किया है। बहुत ही तेज दर्द था। इस घटना का मतलब यह भी था कि एमी का बाकी हनीमून बेकार हो गया था।
जो हनीमून अद्भुत होना चाहिए था वो बर्बाद हो गया
हैम्पशायर के एक हेयरड्रेसर एमी ने कहा,'बाकी के हनीमून में मुझे बांध दिया गया था, मैं कुछ नहीं कर सकती थी, मैं बस पूल से चिल करती रही। हनीमून जो अद्भुत होना चाहिए था, वो खराब हो गया था।' इसलिए जब भी आप समंदर के अंदर उतरे तो जरूरी चीजों का जरूर ख्याल रखें। आपकी एक लापरवाही बहुत कुछ खराब कर सकती है।
और पढ़ें:
हर दिन डाइट में शामिल करें 2 चम्मच शहद, कई तरह की बीमारियों से मिलेगा छुटकारा, नए शोध में हुआ खुलासा
'जवानी' को रखना है बरकरार, तो इस चीज से भूलकर भी ना करें समझौता
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.