
रिलेशनशिप डेस्क. पति को नहीं पता था कि उसकी जान उसके हमसफर के हाथों चली जाएगी। जिसे अपना शरीके हयात बनाकर लाया था उसने उसे धोखा दिया। कहानी यूपी के बुलंदशहर की जहां पति को छोड़कर महिला का दिल किसी और पर आया और उसने प्यार को पाने के लिए गढ़ दी खतरनाक साजिश। लेकिन कहते हैं ना जुर्म कभी छिप नहीं सकता है। आज महिला अपने प्रेमी के साथ सलाखों के पीछे है। चलिए बताते हैं वारदात की पूरी कहानी।
38 साल के पति को रास्ते से हटाने की रची साजिश
बुलंदशहर के खुर्जा इलाके में 38 साल का हरेंद्र शिक्षा मित्र के पद पर तैनात था। उसकी पत्नी का दिल किसी और पर आ गया। अपने ब्वॉयफ्रेंड का साथ पाने के लिए उसने एक साजिश रचा। इस साजिश में उसका प्रेमी भी साथ था। पहले तो महिला ने अपने पति को जहर देकर मार डाला। इसके बाद बिजली का झटका दिया। इसके बाद ससुरालवालों और पड़ोसियों से कहा कि हरेंद्र की मौत हार्ट अटैक से हो गई है। हालांकि लोगों को इसपर भरोसा नहीं हुआ। उन्होंने महिला के खिलाफ पुलिस से शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने महिला और उसके ब्वॉयफ्रेंड को पहुंचाया सलाखों के पीछे
पुलिस ने हरेंद्र के शव को कब्जे में लेक पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच में जो बात सामने आई उसे जानकर पुलिस भी सन्न रह गई। हरेंद्र की मौत नशीला पदार्थ खाने और करंट लगने की वजह से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया। उससे जब सख्ती से पूछताछ की गई तो पूरा माजरा खुला। महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वो अपने ब्यॉफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या की है। हत्या का शक ना हो इसके लिए हार्ट अटैक बताया। पुलिस पूरी कहानी जानने के बाद महिला के प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है।आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।
बदलते दौर में लोगों के अंदर मानवीय भावनाओं का भी अभाव होता जा रहा है। शारीरिक आकर्षण को प्यार मानकर लोग रिश्तों की मर्यादा तो तोड़ देते हैं। पति-पत्नी का जो रिश्ता खूबसूरत मजबूत माना जाता था वो रिश्ता एक झटका लगते ही बिखर जा रहा है। जो समाज के लिए घातक है।
और पढ़ें:
ब्लैक डायरी:75 साल की औरत और 20 साल का अकेलापन, फिर आया 'वो' लेकिन...
इन 5 काम के करने से पुरुष हो सकते हैं नपुसंक! फर्टिलिटी डॉक्टर ने बताया
मॉडलिंग छोड़कर आखिर 'मिस गोरखपुर' क्यों बेचने लगी चाय?
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.