यशवंत सिन्हा का पहला प्यार रह गया था अधूरा, बिहारी बाबू के प्रपोजल का बंगाली बाला ने दिया था कुछ ऐसा जवाब

Published : Jul 18, 2022, 08:06 PM IST
यशवंत सिन्हा का पहला प्यार रह गया था अधूरा, बिहारी बाबू के प्रपोजल का बंगाली बाला ने दिया था कुछ ऐसा जवाब

सार

राजनीति के दिग्गज नेता यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला एडीए के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से हैं। विदेश मंत्री रह चुके यशवंत सिन्हा की लव लाइफ और फैमिली लाइफ के बारे में जानते हैं। 

रिलेशनशिप डेस्क. कॉलेज में हर लड़के की तरह यशवंत सिन्हा का भी दिल धड़का था। वो भी कुछ वक्त तक प्यार में मजनू बने थे। यशवंत सिन्हा जब पटना यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे उस दौरान उनकी मुलाकात एक बंगाली बाला से हुई थी। नाम मीनाक्षी मुखर्जी था। मीनाक्षी इस कॉलेज में इंग्लिश लिटरेचर में एमए कर रही थीं। दोनों की दोस्ती हुई। पॉलिटिकल साइंस के स्टूडेंट को बंगाली बाला पसंद आ गई थी। वो उनसे सिर्फ दोस्ती नहीं बल्कि अपना जीवन संगिनी बनाना चाहते थे। 

यशवंत सिन्हा का प्यार मीनाक्षी ने ठुकराया

पढ़ाई में अव्वल मीनाक्षी बहुत ही खूबसूरत थी। यशवंत सिन्हा उनके प्यार में पड़ गए थे। इसलिए वो आगे पीछे सोचे बगैर लाइब्रेरी में मीनाक्षा को प्रपोज कर दिए। उन्होंने मीनाक्षी को कहा कि मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं। लेकिन उनके इस प्रपोज का जवाब हां में नहीं मिला। यशंवत सिन्हा के प्रपोज से मीनाक्षी हैरान रह गईं। उन्होंने उसी वक्त ना कहते हुए कहा,'आपने मुझे  सकते में डाल दिया है। यह कैसे संभव है। मैं बंगाली हूं और आप बिहारी। हमारा कल्चर अलग है। परिवार तैयार नहीं होगा। भूल जाइए।

यशवंत सिन्हा बन गए थे मजनू

यशवंत सिन्हा पर लिखी बायोग्राफी में लेखक अजय के सिंह इस बात का जिक्र करते हैं। किताब में लिखा है कि मीनाक्षी ने ना कहने के साथ दोस्ती बरकरार रखने की बात कही थी। लेकिन दिल टूटने के बाद यशंवत सिन्हा कुछ दिनों तक मजनू बनकर घूमते रहें। हालांकि यशवंत सिन्हा मीनाक्षी से बातचीत करना कम कर दिए थे।

मीनाक्षी की शादी में यशवंत सिन्हा हुए थे शामिल

कुछ साल बाद मीनाक्षी की शादी सुजीत बनर्जी से तय हुई। सुजीत पटना कॉलेज के लेक्चरर थे। इतना ही नहीं वो यशवंत सिन्हा के कॉलेज में सीनियर भी थे। मीनाक्षी ने अपनी शादी का कार्ड बहन के हाथों यशवंत सिन्हा को भेजा था और शादी में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया था। इस शादी में यशवंत सिन्हा शामिल हुए थे। 

दोनों की राहें हो गई थी अलग

इसके बाद दोनों की जिंदगी अलग-अलग राह पकड़ लीं। यशवंत सिन्हा राजनीति में आ गए जबकि मीनाक्षी साहित्य की दुनिया में खो गई। दोनों के बीच बातचीत बंद हो गया। एक दिन कॉमन दोस्त के जरिए यशवंत सिन्हा को पता चला कि मीनाक्षी के पति सुजीत गुजर गए हैं। जिसके बाद वो मीनाक्षी से मिलने पहुंचे। पति के गुजरने के बाद मीनाक्षी भी ज्यादा दिन नहीं जी पाईं।

नीलिमा के साथ यशवंत ने गुजारी जिंदगी

बता दें कि यशवंत सिन्हा की शादी नीलिमा से हुई है। वे हिंदी साहित्य लिखती हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। एक बेटा जयंत सिन्हा बीजेपी सांसद हैं। वहीं,सुमंत सिन्हा बिजनेसमैन। बेटी शर्मिला मां की तरह लेखिका है। 

और पढ़ें:

4 महीने में भूमि पेडनेकर ने कम किए थे 21 किलो वजन, सिर्फ एक चीज को डाइट से किया था दूर

अपनी बाहों में एक घंटा सुलाकर यह शख्स वसूलता है 7 हजार रुपए, दीवाने हुए यहां के लोग

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!