- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- 4 महीने में भूमि पेडनेकर ने कम किए थे 21 किलो वजन, सिर्फ एक चीज को डाइट से किया था दूर
4 महीने में भूमि पेडनेकर ने कम किए थे 21 किलो वजन, सिर्फ एक चीज को डाइट से किया था दूर
लाइफस्टाइल डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (bhumi pednekar) आज अपना 33 वां जन्मदिन मना रही हैं। 18 जुलाई 1989 को मुंबई में पैदा हुआ एक्ट्रेस की मूवी 'रक्षाबंधन' 11 अगस्त को रिलीज होने वाली हैं। इस मूवी में वो अक्षय कुमार (akshay kumar) के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। दमदार एक्टिंग करने वाली अदाकारा की वेट लॉस जर्नी आपको प्रेरित कर सकती है। अगर आप वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं तो इनके वजन कम करने के सफर के बारे में बताते हैं। भूमि ने 4 महीने में 21 किलोवजन कम करके सबको सरप्राइज कर दिया था। आइए नीचे बताते हैं उन्होंने अपना वजन कम कैसे किया...
- FB
- TW
- Linkdin
)
भूमि पेडनेकर की वजन कम करने का सफर हर दिन सुबह से शुरू हो जाता था। वो सबसे पहले एक गिलास गरम पानी लेती थी। इसके साथ एक डिटॉक्स वाटर लेती थी। इससे शरी में मौजूद दूषित तत्व बाहर निकल जाते थे। डिटॉक्स वाटर बनाने के लिए अदाकार नींबू, मिंट के साथ ककड़ी लेती थी। 1 लीटर पानी में ककड़ी, नींबू का टुकड़ा और पुदीना का पत्ता उबाल लें। फिर इसे कुछ घंटे के लिए छोड़ दे। ठंडा होने पर इस ड्रिंक को हर रोज लें।
एक इंटरव्यू में भूमि बताती हैं कि वो ब्रेकफास्ट को कभी स्कीप नहीं करती थी। वो सुबह में स्किम्ड मिल्क (बिना मलाई का) के साथ मूसली लिया करती हैं। इसके अलावा वो व्हीट ब्रेड, 2 एग व्हाइट के ऑमलेट और फ्रूट जूस लेती हैं। इसके अलावा वो सनफ्लावर का सीड्स खाती हैं।
नाश्ता करने के बाद वो वर्कआउट करती है। जिम में वो कार्डियो और वेट लिफ्टिंग करती थी जो आज भी जारी है। अगर वो जिम नहीं जाती है तो घर पर ही वॉक, स्कॉट और योग करती हैं।
भूमि ने वेट लॉस जर्नी में डाइटिंग नहीं की। बल्कि लंच में वो घर का बना खाना खाती थी।बाजार, चना, या ज्वार की रोटी खाती हैं।ऑलिव ऑयल में बनी सब्जियां लेती हैं। कभी-कभी वो ग्रिल्ड चिकन, ग्रिल्ड चिकन सेंडविच आदि भी खाया करती हैं। दाल भी वो अपने डाइट में रेगुलर शामिल करती हैं।
शाम के स्नैक में वो फ्रूट्स लेती हैं। इसके अलावा वो ग्रीन टी के साथ बादाम या अखरोट खाती हैं। इसके बाद वो 7.30 बजे सलाद लेती हैं।
रात 8.30 बजे वो डिनर कर लेती हैं। वो डिनर में ग्रिल्ड फिश या चिकन खाती हैं। पनीर, टोफू या फिर उबली हुई सब्जियां लेती हैं। इसके साथ थोड़ा सा ब्राउन राइस लेती हैं।
भूमि पेडकर ने वेट लॉस के जर्नी के दौरान जो एक चीज को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था वो थी चीनी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो चीनी खाने में नहीं लेती हैं। जिसकी वजह से उनका वजन बहुत जल्दी कम हुआ। इसके अलावा वो रात में कार्ब्स लेना अवॉइड करती हैं।
और पढ़ें:
अपनी बाहों में एक घंटा सुलाकर यह शख्स वसूलता है 7 हजार रुपए, दीवाने हुए यहां के लोग
सुहागरात में दुल्हन ने दूल्हा से करवाया सारी रात ऐसा काम, Video देख लोग बोले-कोई प्राइवेसी नहीं बची