Akshaya Tritiya 2026: सोना नहीं खरीद सकते तो क्या, ये 3 चीजें खरीदते ही चमक जाएगी किस्मत

Published : Apr 07, 2026, 05:09 PM IST
Akshaya Tritiya 2026

सार

What to Buy on Akshaya Tritiya if Not Gold: अक्षय तृतीया 2026 पर सोना नहीं खरीद सकते तो कोई बात नहीं। महंगा सोना खरीदना जरूरी नहीं है। जानें 3 सस्ते और शुभ विकल्प, जो ला सकते हैं घर में सुख-समृद्धि और पैसा।

Affordable Akshaya Tritiya Shopping Ideas 2026: अक्षय तृतीया, जिसे अखा तीज के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू धर्म में बेहद शुभ और पवित्र दिन माना जाता है। यह वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आता है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन किया गया हर शुभ काम कभी खत्म नहीं होता, यानी उसका फल अक्षय रहता है। इस दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है, जिन्हें धन, समृद्धि और सौभाग्य की देवी माना जाता है। इसलिए लोग इस दिन नई शुरुआत, निवेश और खरीदारी को बहुत शुभ मानते हैं।

क्या है अक्षय तृतीया का महत्व? (Significance of Akshaya Tritiya)

अक्षय शब्द का अर्थ होता है, जो कभी कम न हो। मान्यता है कि इस दिन जप, यज्ञ, दान-पुण्य और पितरों के लिए किए गए तर्पण का फल हमेशा बना रहता है। यही वजह है कि लोग इस दिन शुभ कार्य करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। खास बात यह भी है कि अगर अक्षय तृतीया रोहिणी नक्षत्र और बुधवार के साथ पड़े, तो इसका महत्व और बढ़ जाता है।

2026 में अक्षय तृतीया कब है? (When is Akshaya Tritiya 2026)

  • अक्षय तृतीया डेट: रविवार, 19 अप्रैल 2026
  • अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त: सुबह 10:49 से दोपहर 12:34 तक
  • तृतीया तिथि शुरू: 19 अप्रैल को सुबह 10:49 बजे
  • तृतीया तिथि समाप्त: 20 अप्रैल को सुबह 7:27 बजे
  • इस दौरान 19 अप्रैल सुबह 10:49 से 20 अप्रैल सुबह 5:51 बजे तक खरीदारी करना बेहद शुभ माना गया है।

अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी नहीं खरीद सकते, तो ये चीजें खरीदना भी है बेहद शुभ

अक्सर लोग इस दिन सोना-चांदी खरीदते हैं, लेकिन आज के महंगे दौर में हर कोई ऐसा नहीं कर पाता। ऐसे में आप नीचे दिए गए ऑप्शन अपनाकर भी शुभ फल पा सकते हैं।

  • मिट्टी का घड़ा (मटका)

अक्षय तृतीया पर मिट्टी का घड़ा खरीदना और उसमें पानी भरकर दान करना बहुत पुण्यकारी माना जाता है। यह मन को शांति देता है और काम में एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है।

  • किचन के बर्तन और उपकरण

रसोई से जुड़ी चीजें जैसे बर्तन, कुकवेयर या छोटे-मोटे किचन अप्लायंसेज खरीदना भी शुभ माना जाता है। ये घर की समृद्धि और परिवार के सुख-शांति का प्रतीक होते हैं।

  • चने की दाल और चावल

अगर सोना खरीदना संभव न हो, तो चने की दाल और साबुत चावल घर लाना भी बहुत लाभकारी माना गया है। इनका संबंध गुरु ग्रह से होता है और यह आर्थिक समस्याओं को दूर करने में सहायक माने जाते हैं।

क्यों खास होती है अक्षय तृतीया के दिन की खरीदारी?

मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर खरीदी गई कोई भी वस्तु लंबे समय तक शुभ फल देती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखती है। इसलिए इस दिन छोटी-सी खरीदारी भी भविष्य में बड़ा लाभ दे सकती है।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Ramayana के बारे में कितना जानते हैं आप? इन 10 सवाल-जवाब से बढ़ाएं अपना नॉलेज
Ekadashi In April 2026: अप्रैल में कब है वरुथिनी और मोहिनी एकादशी? नोट करें डेट