Ekadashi In April 2026: अप्रैल में कब है वरुथिनी और मोहिनी एकादशी? नोट करें डेट

Published : Apr 07, 2026, 10:41 AM IST
Ekadashi In April 2026

सार

April 2026 Ekadashi Date: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। इस तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस बार अप्रैल 2026 में 2 एकादशी का संयोग बन रहा है। जानें कब-कब है ये एकादशी? 

Varuthini-mohini Ekadashi Kab Hai: ज्योतिष शास्त्र में कुल 16 तिथियां बताई गई हैं। इनमें से एकादशी तिथि भी एक है। इस तिथि के स्वामी स्वयं भगवान श्रीविष्णु हैं। इसलिए इस दिन इनकी पूजा विशेष रूप से की जाती है। एक साल में कुल 25 एकादशी होती है। अधिक मास में इनकी संख्या बढ़कर 26 हो जाती है। इस बार अप्रैल 2026 में 2 एकादशी का संयोग बन रहा है। ये एकादशी कब है, आगे जानिए इनकी सही डेट और महत्व आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
कोई जीनियस ही दे सकता है Ramayana के इन 10 सवालों के जवाब

वरुथिनी एकादशी 2026 कब है?

वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरुथिनी एकादशी कहते हैं। इस बार ये एकादशी व्रत 13 अप्रैल, सोमवार को किया जाएगा। इस दिन वल्लभाचार्य जयंती का पर्व भी मनाया जाएगा। साथ ही इस दिन शुभ, शुक्ल और अमृत नाम के 3 शुभ योग भी रहेंगे, जिससे इस पर्व का महत्व और भी अधिक रहेगा। इस एकादशी का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में भी बताया गया है।

ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya Kab Hai: 19 या 20 अप्रैल, कब है अक्षय तृतीया? आज ही दूर करें कन्फ्यूजन

मोहिनी एकादशी 2026 कब है?

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहते हैं। इस बार ये एकादशी व्रत 27 अप्रैल, सोमवार को किया जाएगा। मान्यता के अनुसार इसी तिथि पर भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप में अवतार लिया और छल से देवताओं को अमृत पिलाया था। इस दिन ध्रुव, ध्वजा और श्रीवत्स नाम के 3 शुभ योग बनेंगे, जिससे इस व्रत का प्रभाव और अधिक माना जाएगा।

क्यों है एकादशी के स्वामी भगवान विष्णु?

धर्म ग्रंथों के अनुसार एक बार मुर नाम के राक्षस से युद्ध करते-करते भगवान विष्णु बहुत थक गए और एक गुफा में जाकर सो गए। भगवान विष्णु का पीछा करते हुए मुर राक्षस भी वहां आ गया। तभी भगवान विष्णु के शरीर एक तेज निकला जो एक स्त्री रूप में बदल गया। उस स्त्री ने मुर राक्षस का वध कर दिया। भगवान विष्णु नींद से उठे तो उन्हें पूरी बात का पता चला। भगवान विष्णु ने उस स्त्री का नाम एकादशी रखा और तिथियों में उसे स्थान दिया। तभी से एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

कोई जीनियस ही दे सकता है Ramayana के इन 10 सवालों के जवाब
Akshaya Tritiya Kab Hai: 19 या 20 अप्रैल, कब है अक्षय तृतीया? आज ही दूर करें कन्फ्यूजन