Ramayana Movie: बॉलीवुड में अब तक रामायण पर कईं फिल्में बन चुकी है। इन दिनों रनवीर कपूर स्टाटर रामायण मूवी चर्चा में है। इस फिल्म को अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। 

Ramayana Quiz: रामायण हजारों सालों से हिंदुओं की आस्था का ग्रंथ है। रामायण में भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र के बारे में बताया गया है। इस विषय पर अब तक बॉलीवुड में अनेक मूवीस बन चुकी है। मशहूर डायरेक्टर नितेश तिवारी एक बार फिर से रामायण मूवी को दर्शकों के लिए लेकर आ रहे हैं। इसका टीचर भी हाल ही में लांच हो चुका है। इस मौके पर एशियानेट हिंदी अपने पाठकों के लिए रामायण क्विज लेकर आया है। जिसमें पाठकों से रामायण से जुड़े 10 सवाल पूछे जाएंगे। जो भी इन सवालों के जवाब देगा, वो जीनियस कहलाएगा। आगे जानिए रामायण से जुड़े 10 रोचक सवाल और उनके जवाब…

ये भी पढ़ें-
Ramayana के 10 सवाल, जिनके जवाब जानकर आप भी कहेंगे OMG

वाल्मीकि रामायण के अनुसार, इनमें से किसके कारण श्रीराम ने लक्ष्मण का त्याग कर दिया था?

1. ऋषि दुर्वासा
2. ऋषि वेदव्यास
3. ऋषि विश्वामित्र
4. ऋषि अत्रि

ये भी पढ़ें-
Ramayana से जुड़े 10 सवाल-जवाब, जो जला देंगे आपके दिमाग की बत्ती

भगवान विष्णु को किसने दिया था स्त्री वियोग सहने का श्राप, जिसे उन्होंने राम अवतार में पूरा किया?

1. शिवजी ने
2. हिरण्यकश्यप ने
3. देवमुनि नारद ने
4. ब्रह्मदेव ने

वाल्मीकि रामायण के अनुसार, श्रीराम ने इनमें से किसका वध छिपकर किया था?

1. मारीच का
2. बालि का
3. पूतना का
4. अतिकाय का

दशावतारों में श्रीराम भगवान विष्णु के कौन-से अवतार थे?

1. दूसरे
2. चौथे
3. सातवे
4. दसवें

वाल्मीकि रामायण के अनुसार, जब काल तपस्वी के रूप में श्रीराम से मिलने आए तो बाहर पहरा कौन दे रहा था?

1. भरत
2. शत्रुघ्न
3. लक्ष्मण
4. सैनिक

वाल्मीकि रामायण के अनुसार, भगवान श्रीराम के धनुष का नाम क्या था?

1. कोदंड
2. पिनाक
3. गांडीव
4. शिवा

श्रीराम और लक्ष्मण को नागपाश के बंधन से किसने मुक्त करवाया था?

1. हनुमानजी
2. शिवजी
3. पक्षीराज गरुड़
4. जामवंत

इनमें से किस रामायण में सीता स्वयंवर का वर्णन है?

1. वाल्मीकि रामायण
2. कंबन रामायन
3. रामचरित मानस
4. इनमें से किसी में नहीं

इनमें से किसे संसार का पहला महाकाव्य कहा जाता है?

1. वाल्मीकि रामायण
2. श्रीरामचरित मानस
3. आनंद रामायण
4. कंबन रामायण

वाल्मीकि रामायण के अनुसार, अयोध्या से निकलकर श्रीराम सबसे पहले किस गांव में रुके थे?

1. माधौपुर
2. श्रृंगवेरपुर
3. निषादपुर
4. तपोवन


क्रमवार सही उत्तर
1. ऋषि दुर्वासा
2. देवमुनि नारद ने
3. बालि का
4. सातवे
5. लक्ष्मण
6. कोदंड
7. पक्षीराज गरुड़
8. रामचरित मानस
9. वाल्मीकि रामायण
10. श्रृंगवेरपुर