Ramayana Movie: बॉलीवुड में इन दिनों नितेश तिवारी द्वारा डायरेक्ट रामायण मूवी चर्चा में है। हाल ही में 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके इस मूवी का टीजर लांच हुआ है। इस मूवी में रणवीर कपूर भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं।

Ramayana Quiz: बॉलीवुड में अब तक भगवान श्रीराम से जुड़ी अनेक फिल्में बन चुकी हैं। लगभग सभी को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला है। बॉलीवुड डायरेक्टर नितेश तिवारी एक बार फिर से रामायण मूवी दर्शकों के लिए लेकर आ रहे हैं। इस मूवी का टीजर 2 अप्रैल को लांच हो चुका है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस मौके पर एशियानेट हिंदी अपने पाठकों के लिए रामायण क्विज लेकर आया है। जिसमें आपसे से रामायण से जुड़े 10 सवाल पूछे जाएंगे। इनका जवाब भी आपको सबसे अंत में बताए जाएंगे। इस क्विज से आप रामायण के बारे में अपनी नॉलेज बढ़ा सकते हैं। आगे जानिए रामायण से जुड़ी 10 रोचक सवाल और उनके जवाब…

ये भी पढ़ें-
Ramayana से जुड़े 10 सवाल-जवाब, जो जला देंगे आपके दिमाग की बत्ती

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गौतम मुनि की पत्नी का नाम क्या था, जिसे श्रीराम ने पत्थर से पुन: स्त्री बना दिया था?

1. गार्गी
2. अहिल्या
3. लोपामुद्रा
4. रेणुका

ये भी पढ़ें-
Ramayana को कितना जानते हैं आप? दम है तो दीजिए 10 सवालों के जवाब

इनमें से किस रामायण में 9 कांड हैं?

1. वाल्मीकि रामायण
2. कंब रामायण
3. रामचरित मानस
4. आनंद रामायण

रामायण लिखने वाले इनमें से किस विद्वान को कविचक्रवर्ती की उपाधि प्राप्त है?

1. महर्षि वाल्मीकि
2. गोस्वामी तुलसीदास
3. महर्षि कंबन
4. इनमें से कोई नहीं

रावण का वध करने से पहले किसने श्रीराम से आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करने के लिए कहा था?

1. महर्षि अगस्त्य
2. विभीषण
3. जामवंत
4. हनुमानजी

भगवान श्रीराम ने सीता स्वयंवर में जिस शिव धनुष को तोड़ा था उसका नाम क्या था?

1. पिनाक
2. कोदंड
3. गांडीव
4. विजय

रामचरित मानस के अनुसार, श्रीराम के जन्म के समय राजा दशरथ की आयु कितनी थी?

1. 60 वर्ष
2. 600 वर्ष
3. 60 हजार वर्ष
4. इनमें से कोई नहीं

इनमें से कौन-सा रामचरित मानस का एक कांड नहीं है?

1. बालकांड
2. अयोध्याकांड
3. वनकांड
4. किष्किंधाकांड

श्रीराम सहित अन्य भाइयों ने किस ऋषि के आश्रम में रहकर शिक्षा ग्रहण की थी?

1. महर्षि वाल्मीकि
2. महर्षि वेदव्यास
3. महर्षि वशिष्ठ
4. ब्रह्मर्षि विश्वामित्र

वाल्मीकि रामायण के अनुसार, अयोध्या से निकलकर श्रीराम सबसे पहले किस गांव में रुके थे?

1. माधौपुर
2. श्रृंगवेरपुर
3. निषादपुर
4. तपोवन

वनवास के दौरान भगवान श्रीराम कितने साल चित्रकूट में रुके थे?

1. 10 साल
2. 12 साल
3. 9 साल
4. 8 साल


क्रमवार सही उत्तर

1. अहिल्या
2. आनंद रामायण
3. महर्षि कंबन
4. महर्षि अगस्त्य
5. पिनाक
6. 60 हजार वर्ष
7. वनकांड
8. महर्षि वशिष्ठ
9. श्रृंगवेरपुर
10. 12 साल