Aniruddhacharya Maharaj Video: ‘पति शॉपिंग के लिए पैसे नहीं देते, क्या करूं?’ अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बताया उपाय

Published : Jul 05, 2026, 12:07 PM IST
Aniruddhacharya Maharaj Video

सार

Aniruddhacharya Viral Video: अनिरुद्धाचार्य महाराज इस समय भारत के प्रसिद्ध कथावाचकों में से एक हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं जिसमें में लोगों की समस्या का समाधान करते दिखाई देते हैं।

Aniruddhacharya Maharaj Viral Video: वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के प्रवचन और लोगों की समस्याओं पर दिए गए उनके जवाब अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसमें एक महिला ने महाराजजी से शिकायत की कि उसके पति शॉपिंग के लिए पैसे नहीं देते और इसी बात को लेकर घर में अक्सर बहस हो जाती है। इस सवाल पर अनिरुद्धाचार्य जी ने पति-पत्नी दोनों को ऐसी सलाह दी, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।



ये भी पढ़ें-
Aniruddhacharya Maharaj Video: प्यार में लड़की धोखा दे तो क्या करें? सुनें अनिरुद्धाचार्य महाराज का मजेदार जवाब

वीडियो में महिला कहती है कि जब भी वह शॉपिंग करने की बात करती है या कोई सामान खरीदती है, तो उसके पति नाराज हो जाते हैं। पति को लगता है कि वह जरूरत से ज्यादा खर्च करती है, जिससे घर में तनाव की स्थिति बन जाती है। इसी वजह से महिला ने महाराजजी से इसका समाधान पूछा।

इसके बाद अनिरुद्धाचार्य जी ने महिला के पति से पूछा कि वह अपनी पत्नी को हर महीने खर्च के लिए कितने पैसे देते हैं। पति ने जवाब दिया कि वह हर महीने लगभग 6 से 7 हजार रुपये पत्नी को देता है।

ये भी पढ़ें-
Sawan 2026: सावन में कितने सोमवार 4 या 5, कब से शुरू होगा महादेव का प्रिय महीना? जानें सटीक जानकारी

महाराजजी ने फिर पूछा कि आपकी मासिक आय कितनी है? इस पर पति ने बताया कि वह करीब एक लाख रुपये महीने कमाता है। पति ने यह भी कहा कि वह अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा बचाकर रखना चाहता है ताकि भविष्य में जमीन या मकान खरीद सके और परिवार का भविष्य सुरक्षित रहे।

दोनों की बातें सुनने के बाद अनिरुद्धाचार्य जी ने कहा कि पति का कर्तव्य है कि वह अपनी कमाई का पूरा हिसाब पत्नी के साथ साझा करे और घर चलाने की जिम्मेदारी में उसे बराबर का भागीदार बनाए। वहीं पत्नी का भी फर्ज है कि वह जरूरत के हिसाब से ही खर्च करे और बेवजह फिजूलखर्ची से बचे।

महाराजजी ने आगे कहा कि जिस परिवार में पत्नी समझदारी से खर्च करती है, वहां आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहती है और घर में सुख-शांति रहती है। वहीं अगर खर्च आय से ज्यादा होने लगे, तो परिवार पर आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। उनका कहना था कि पति-पत्नी दोनों को मिलकर बजट बनाना चाहिए और एक-दूसरे की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को समझते हुए आर्थिक फैसले लेने चाहिए।

 

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

विजया पार्वती व्रत 2026 कब करें? जानें सही डेट, पूजा की विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त
Guru Purnima 2026: गुरु को क्या उपहार दें? यहां जानें राशि अनुसार बेस्ट गिफ्ट आइडिया