Lohri 2026: हर साल की तरह इस साल भी लोहड़ी उत्सव 13 जनवरी को मनाया जाएगा। इस मौके पर लोहड़ी की अग्नि में अगर कुछ खास चीजें डाली जाएं तो शुभ फल मिलते हैं और किस्मत भी चमक उठती है।
Lohri Ke Upay: हर साल मकर संक्रांति के एक दिन पहले यानी 13 जनवरी को लोहड़ी उत्सव मनाया जाता है। वैसे तो पंजाब का मुख्य उत्सव है लेकिन पूरे देश में इसकी रौनक देखी जा सकती है। इस उत्सव में रात को अग्नि जलाई जाती है और लोग इसके आस-पास नाच-गाकर खुशियां मनाते हैं। लोहड़ी की अग्नि में अगर कुछ खास चीजें डाली जाएं तो इसका शुभ फल भी मिलता है और गुड लक भी बढ़ता है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 चीजें…
लोहड़ी की अग्नि में चावल डालना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चावल शुक्र ग्रह का अनाज है। शुक्र ग्रह का ये उपाय आपके लिए धन लाभ के रास्ते खोल सकता है। इस उपाय से देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। शुक्र को हविष्य अन्न भी कहा जाता है यानी इसकी आहुति सभी तरह की परेशानी दूर करने वाली मानी जाती है।
तिल और गुड़ से बनी चीजें जैसे गजक और रेवड़ी आदि लोहड़ी पर विशेष रूप से खाई जाती है। तिल जहां शनिदेव से संबंधित है, वहीं गुड़ को सूर्य से जोड़कर देखा जाता है। इन दोनों से बनी चीजें जब अग्नि में डाली जाती हैं तो दोनों ग्रहों से जुड़े शुभ फल मिलते हैं। इससे हमारे जीवन में चल रही समस्याएं दूर भी होती हैं।
45
जौ डालने से मिलेंगे शुभ फल
यदि आपकी कुंडली में मंगल ग्रह अशुभ है तो आप लोहड़ी की अग्नि में जौ डालें। जौ मंगल ग्रह से संबंधित अन्न है। ऐसा करने से मंगल ग्रह की शांति होगी और और शुभ फलों की प्राप्ति भी संभव है। मंगल ग्रह का हमारे जीवन पर विशेष प्रभाव होता है। इसका उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
55
अग्नि में मूंगफली भी डालें
लोहड़ी की अग्नि में मूंगफली भी डालनी चाहिए। ये भी शनि से संबंधित है। अगर आपके जीवन में शनि का कारण परेशानियां बनी है तो ये उपाय आपको राहत प्रदान करेगा। इस उपाय से शनि से संबंधित दोष दूर होते हैं। जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का असर है, ऐसे लोगों को ये उपाय जरूर करना चाहिए।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।