Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर राशि अनुसार क्या दान करें? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से

Published : Jan 12, 2026, 04:01 PM IST

Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर दान का विशेष महत्व है। अगर इस दिन राशि अनुसार दान किया जाए तो और भी शुभ रहता है। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

PREV
113
मकर संक्रांति के राशि अनुसार उपाय

Makar Sankranti Par Kya Daan Kare: मकर संक्रांति का पर्व हर साल की तरह इस साल भी 14 जनवरी, बुधवार को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों को दान करने का विशेष महत्व है। इसलिए इसे दान का महापर्व भी कहा जाता है। मान्यता है मकर संक्रांति पर किया गया दान अन्य दिनों में किए गए दान से कहीं अधिक शुभ फल देने वाला होता है। इस दिन अगर राशि अनुसार दान किया जाए तो जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानें मकर संक्रांति पर राशि अनुसार क्या दान करें…


ये भी पढ़ें-
Makar Sankranti 2026: MP का रहस्यमयी किला, सिर्फ एक दिन खुलता है यहां का प्राचीन मंदिर

213
मेष राशि

इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। इस राशि के लोग मकर संक्रांति पर गुड़, लाल मसूर की दाल और लाल कपड़ा जरूरतमंदों या ब्राह्मण को दान करें। इससे इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें-
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर कैसे करें पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें शुभ मुहूर्त

313
वृषभ राशि

इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। ये लोग मकर संक्रांति पर सफेद तिल, मिश्री, चावल और रेशमी कपड़े का दान करें। इस उपाय से इनके जीवन में चल रही परेशानियां अपने आप ही दूर हो जाएंगी।

413
मिथुन राशि

इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। इस राशि वाले हरी मूंग की दाल और मूंगफली का दान करें। साथ ही किसी गोशाला में हरे चारे का दान करें। इससे इनके बिगड़े हुए काम जल्दी ही बन जाएंगे।

513
कर्क राशि

इस राशि के स्वामी चंद्रदेव हैं। अगर इस राशि के लोग मन की शांति चाहते हैं तो वे मकर संक्रांति पर चांदी का सिक्का, चावल, दूध और सफेद तिल का दान करें। ऐसा करने से इनका मन शांत रहेगा।

613
सिंह राशि

इस राशि के स्वामी सौरमंडल का राजा सूर्यदेव हैं। मकर संक्रांति के मौके पर इस राशि के लोग तांबे के बर्तन, गेहूं, गुड़ का दान जररूतमंदों को करें। साथ ही लाल फूल सूर्यदेव को अर्पित करें। इनका जीवन खुशहाल रहेगा।

713
कन्या राशि

इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं जो बुद्धि और वाणी के कारक हैं। इस राशि के लोग मकर संक्रांति के शुभ मौके पर हरे वस्त्र, मूंग की दाल का दान किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में करें। साथ ही पंक्षियों को बाजरा खिलाएं।

813
तुला राशि

इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं जो भौतिक सुखों के स्वामी हैं। ये लोग मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों या किसी ब्राह्मण को सफेद वस्त्र, कंबल, घी और शक्कर का दान अपनी इच्छा के अनुसार करें। इससे इनके जीवन में धन की कमी नहीं होगी।

913
वृश्चिक राशि

इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। इस राशि के लोग रेवड़ी, गजक, लाल कपड़ा और गुड़ का दान यदि मकर संक्रांति पर करें तो इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और सभी समस्याओं का निदान भी संभव है।

1013
धनु राशि

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ये लोग मकर संक्रांति के मौके पर हल्दी, केसर, चने की दाल और पीला रुमाल या वस्त्रों का दान करें। इससे इनके वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां होंगी।

1113
मकर राशि

इस राशि के स्वामी न्यायधीश शनिदेव हैं। इस राशि के लोग काला तिल, तेल, काला कंबल और लोहे का बर्तनों का दान मकर संक्रांति पर करें तो इन पर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी और परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

1213
कुंभ राशि

इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। ये लोग मकर संक्रांति पर खिचड़ी (काली दाल वाली), तेल, नीले वस्त्र और तिल के लड्डुओं का दान करें। ऐसा करने से इनका जीवन सुखी और खुशहाल रहेगा।

1313
मीन राशि

इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। इस राशि वाले लोग मकर संक्रांति पर शहद, चने की दाल, पीला चंदन और धार्मिक पुस्तकों का दान करें। इससे इन्हें हर तरह की खुशियां मिल सकती हैं, जिनकी ये इच्छा करते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Photos on

Recommended Stories