वास्तु दोष की वजह से घर में कई तरह की परेशानियां आती हैं। कई बार घर में रखी चीजें ही वास्तु दोष का कारण बन जाती हैं। अगर आप चाहते हैं कि घर में सब खुश रहें, तो फ्रिज के ऊपर ये चीजें कभी न रखें।
आजकल फ्रिज हमारी जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बन गया है। लगभग हर किचन में फ्रिज होता है। हम इसमें बचा हुआ खाना रखते हैं। कई बार तो हफ्तों पुराना खाना भी फ्रिज में पड़ा रहता है। हम सिर्फ फ्रिज के अंदर ही नहीं, बल्कि इसके ऊपर भी बहुत सारा सामान रख देते हैं। लेकिन फ्रिज के ऊपर रखी कुछ चीजें वास्तु दोष पैदा कर सकती हैं।
24
फ्रिज के ऊपर दवाइयां न रखें
कई लोग फ्रिज के ऊपरी हिस्से को दवाइयां रखने की जगह बना लेते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह आदत बिल्कुल ठीक नहीं है। फ्रिज के ऊपर दवाइयां रखने से घर में स्वास्थ्य समस्याएं बनी रहती हैं। कोई न कोई सदस्य हमेशा बीमार रहता है। दवाइयों को हमेशा किसी अलमारी में रखना ही बेहतर होता है।
34
फ्रिज के ऊपर इलेक्ट्रॉनिक सामान न रखें
घर में जगह की कमी के चलते कई लोग फ्रिज के ऊपर माइक्रोवेव, मिक्सर या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक आइटम रख देते हैं। वास्तु के हिसाब से यह सही नहीं है। फ्रिज और इलेक्ट्रॉनिक सामान, दोनों का संबंध अग्नि तत्व से होता है। इसलिए, इन दोनों को पास-पास रखना ठीक नहीं माना जाता। फ्रिज के ऊपर घड़ी या फोन भी नहीं रखना चाहिए।
44
फ्रिज के ऊपर एक्वेरियम
एक्वेरियम का वास्तु से गहरा संबंध है। यह घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ घर की तरक्की में भी मदद करता है। घर में एक्वेरियम रखना शुभ माना जाता है, लेकिन इसके लिए सही नियमों का पालन करना जरूरी है। अगर आपने फ्रिज के ऊपर एक्वेरियम रखा है, तो उसे आज ही हटा दें। वास्तु के अनुसार, फ्रिज पर एक्वेरियम रखने से ऊर्जा का संतुलन बिगड़ता है, तनाव बढ़ता है और काम में रुकावटें आती हैं। एक्वेरियम को हमेशा खुली और हवादार जगह पर रखना चाहिए जहां अच्छी रोशनी आती हो।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।