Shivling Colour Benefits: शिवलिंग का हर रंग देता है खास संकेत, जानिए धन और सफलता के लिए कौन सा बेस्ट

Published : Apr 03, 2026, 05:35 PM IST

Shivling Colour Meaning and Benefits: क्या आप जानते हैं कि शिवलिंग के अलग-अलग रंग खास संकेत देते हैं। जानिए काला, सफेद, भूरा, स्फटिक और अन्य रंग के शिवलिंग का मतलब और उनके फायदे। जीवन में सफलता, धन और समृद्धि के लिए कौन से रंग का शिवलिंग घर लाएं।

PREV
17
कौन से रंग का शिवलिंग का क्या है मतलब?

अक्सर लोग घर या मंदिर के लिए शिवलिंग चुनते समय उसके आकार या पत्थर पर ध्यान देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उसका रंग भी आपकी जिंदगी पर अलग-अलग असर डाल सकता है। दरअसल, हर रंग का शिवलिंग एक खास ऊर्जा और आशीर्वाद से जुड़ा होता है। जानिए कौन से रंग के शिवलिंग का क्या मतलब है और लाइफ में क्या असर होता है।

27
काले रंग का शिवलिंग

अगर आप जीवन में बार-बार मुश्किलों का सामना कर रहे हैं या मानसिक रूप से कमजोर महसूस कर रहे हैं, तो काले रंग का शिवलिंग आपके लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। काला शिवलिंग नकारात्मक ऊर्जा को अपने अंदर समाहित कर लेता है और घर के माहौल को सुरक्षित बनाता है। इसे शक्ति और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है, जो आपको कठिन समय में मजबूती देता है।

37
सफेद शिवलिंग

अगर आपका मन अक्सर अशांत रहता है या तनाव ज्यादा रहता है, तो सफेद शिवलिंग एक अच्छा विकल्प हो सकता है। सफेद रंग पवित्रता और शांति का प्रतीक है। यह ध्यान (मेडिटेशन) के लिए आदर्श माना जाता है और घर में सकारात्मक व शांत माहौल बनाता है। रिश्तों में सामंजस्य और मन की स्पष्टता के लिए भी यह बेहद फायदेमंद माना जाता है।

47
स्फटिक शिवलिंग (Crystal Shivling)

पारदर्शी स्फटिक शिवलिंग ((Sphatik Shivling)) को बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और वातावरण को शांत व ठंडा बनाए रखता है। आध्यात्मिक उन्नति, ध्यान और ईश्वर से जुड़ाव के लिए इसे सबसे प्रभावशाली माना जाता है। कई लोग मानते हैं कि यह सीधे दिव्य ऊर्जा को आकर्षित करता है।

57
भूरे रंग का शिवलिंग

जो लोग जीवन में स्थिरता, धैर्य और मजबूत पारिवारिक संबंध चाहते हैं, उनके लिए भूरे या मिट्टी के रंग का शिवलिंग बेहतर माना जाता है। यह रंग धरती से जुड़ाव का प्रतीक है और व्यक्ति को जमीन से जुड़े रहने की सीख देता है। यह धीरे-धीरे लेकिन मजबूत प्रगति का संकेत देता है।

67
धन और सफलता के लिए कौन सा शिवलिंग सही है?

अगर आपका फोकस करियर, पढ़ाई या आर्थिक उन्नति पर है, तो सुनहरे या पीले रंग का शिवलिंग अच्छा विकल्प हो सकता है। यह समृद्धि, बुद्धि और सफलता का प्रतीक है। वहीं, नीले रंग का शिवलिंग सच बोलने की ताकत, स्पष्टता और भक्ति को बढ़ावा देता है।

77
कैसे चुनें अपने लिए सही शिवलिंग?

शिवलिंग का चयन सिर्फ सजावट के लिए नहीं, बल्कि आपकी जरूरत और इरादे के अनुसार होना चाहिए।

  • अगर सुरक्षा चाहिए- काला
  • शांति चाहिए- सफेद
  • स्थिरता चाहिए- भूरा
  • आध्यात्मिक विकास चाहिए- स्फटिक
  • सफलता चाहिए- सुनहरा या नीला

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories