Basant Panchami Upay: बसंत पंचमी पर देवी सरस्वती की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस दिन अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो देवी सरस्वती की कृपा हमारे ऊपर बनी रहती है। ये उपाय बहुत ही आसान हैं, जिन्हें कोई भी कर सकता है।
Basant Panchami Upay: इस बार बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी, शुक्रवार को मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इसी तिथि पर देवी सरस्वती प्रकट हुई थी इसलिए इस दिन देवी सरस्वती की पूजा का विधान है। बसंत पंचमी पर अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो देवी सरस्वती की कृपा आसानी से हमें प्राप्त हो सकती है, ऐसा विद्वानों का मत है। ये उपाय बहुत ही आसान है जिसे कोई भी कर सकते हैं। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…
देवी सरस्वती की पूजा में कुछ चीजें विशेष रूप से चढ़ानी चाहिए जैसे कमल का फूल। धर्म ग्रंथों के अनुसार देवी सरस्वती के अनेक आसनों में से एक कमल का फूल भी है। देवी सरस्वती को मोरपंख अर्पित करना भी बहुत शुभ माना गया है क्योंकि ये देवी सरस्वती का वाहन है।
बसंत पंचमी पर देवी सरस्वती को पीले फल और पीले रंग की मिठाई का भोग विशेष रूप से लगाना चाहिए। पारंपरिक रूप से इस दिन देवी सरस्वती को केसरिया भात यानी केसर युक्त मीठे चावलों का भोग लगाया जाता है। इस उपाय से देवी सरस्वती जल्दी प्रसन्न होती हैं।
46
देवी सरस्वती की पूजा में क्या-क्या रखें?
देवी सरस्वती की पूजा में आप अनेक चीजें रख सकते हैं जैसे कलम यानी। इस पेन की भी कुमकुम, चावल से पूजा करें और जब भी किसी खास काम के लिए जाएं तो इसे साथ ले जाएं। इससे आपको सफलता जरूर मिलेगी। इसके अलावा जो लोग संगीत के क्षेत्र में काम करते हैं वो देवी सरस्वती की पूजा में बांसुरी भी अर्पित कर सकते हैं।
56
बसंत पंचमी पर कौन-से उपाय करें?
बसंत पंचमी पर अगर आप देवी सरस्वती को प्रसन्न करना चाहते हैं तो केसर युक्त गाय के दूध से देवी सरस्वती की प्रतिमा का अभिषेक करें। ऐसा करते समय ऊं ऐं सरस्वत्यै ऐं नमः मंत्र का जाप भी करते हैं। इससे जल्दी ही आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
66
देवी सरस्वती के कौन-से मंत्रों का जाप करें?
बसंत पंचमी के मौके पर आप देवी सरस्वती के मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं। इस उपाय से भी आपके जीवन की परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। ये हैं देवी सरस्वती के अचूक मंत्र-
मंत्र-1
देवी सरस्वती नमस्तुभ्यं, वरदे कामरुपिणी। विद्यारंभ किरष्यामि, सिद्धिर्भवतु मे सदा।।
या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरूपेणसंस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।