
Bada Mangal Kab Hai: आपने बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के बारे में जरूर सुना होगा। ये शब्द सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में प्रचलित है। देश के अन्य राज्यों में इनके बारे में कम ही पता है। ज्येष्ठ मास में जितने भी मंगलवार आते हैं, उन्हें बुढ़वा और बड़ा मंगल के नाम से जाता है। इन सभी मंगलवार पर भगवान श्री हनुमानजी की विशेष पूजा की जाती है। उत्तर प्रदेश में इन मंगलवार पर हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। जानें क्या है बड़ा मंगल का महत्व…
ये भी पढ़ें-
Hindu Tradition: 36 में से कितने गुण मिलने पर होती है सफल शादी? ज्योतिष का चौंकाने वाला खुलासा
बड़ा मंगल को लेकर कईं कथाएं प्रचलित हैं। उनमें से एक के अनुसार ज्येष्ठ मास के मंगलवार को ही हनुमानजी का पहली बार श्रीराम से मिलन हुआ था। वहीं दूसरी मान्यता ये है कि इसी दिन हनुमानजी ने पांडु पुत्र भीम का अहंकार तोड़ा था। इन्हें मान्यताओं के चलते ज्येष्ठ मास के हर मंगलवार को बड़ा और बुढ़वा मंगल कहा जाता है। इन मंगलवार पर हनुमानजी की विशेष पूजा व उपाय आदि किए जाते हैं। उत्तर प्रदेश में बड़ा मंगल का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है।
ये भी पढ़ें-
Badrinath Mandir: बद्रीनाथ मंदिर में क्यों लगाते हैं ‘कॉकरोच’ को भोग, क्या है ये परंपरा?
ज्योतिषियों के अनुसार इस बार ज्येष्ठ का अधिक मास होने से इस महीने में 4 नहीं बल्कि 8 मंगलवार आएंगे। कईं दशकों में ऐसा दुर्लभ संयोग बनता है। इस बार ज्येष्ठ मास 2 मई, शनिवार से शुरू होगा जो 29 जून, सोमवार तक रहेगा। इस दौरान 17 मई, रविवार से 15 जून, सोमवार तक अधिक मास रहेगा। ज्येष्ठ मास में आने वाला सभी 8 मंगलवार बुढ़वा यानी बड़ा मंगल कहलाएंगे। आगे जानिए 2026 में बुढ़वा मंगल कब-कब है…
पहला बड़ा मंगल: 5 मई 2026
दूसरा बड़ा मंगल: 12 मई 2026
तीसरा बड़ा मंगल: 19 मई 2026
चौथा बड़ा मंगल: 26 मई 2026
पांचवां बड़ा मंगल: 2 जून 2026
छठा बड़ा मंगल: 9 जून 2026
सातवां बड़ा मंगल: 16 जून 2026
आठवां व अंतिम बड़ा मंगल: 23 जून 2026
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।