Chaitra Navratri 2026 Date: कब से शुरू है चैत्र नवरात्र? जानिए घटस्थापना मुहूर्त, तिथि-विधि और मां दुर्गा का वाहन

Published : Mar 11, 2026, 03:33 PM ISTUpdated : Mar 13, 2026, 11:49 AM IST

Chaitra Navratri 2026 Start Date: इस साल चैत्र नवरात्र कब से शुरू है? जानिए सही डेट, घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि, कलश स्थापना की सही विधि, मां दुर्गा का वाहन और 9 दिनों में किस दिन किस देवी की पूजा की जाएगी। रामनवमी 2026 कब है पूरी डिटेल।

PREV
17
चैत्र नवरात्र 2026

हिंदू धर्म में नवरात्र को देवी शक्ति की उपासना का सबसे पवित्र पर्व माना जाता है। साल में चार बार आने वाले नवरात्रों में चैत्र नवरात्र खास महत्व रखते हैं, क्योंकि इसी समय से हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी मानी जाती है। साल 2026 में चैत्र नवरात्र कब से शुरू है, जानिए चैत्र नवरात्र 2026 में किस दिन मां दुर्गा के किस रूप की पूजा होगी, घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और कलश स्थापना की सही विधि।

27
चैत्र नवरात्र 2026 कब से शुरू है?

हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्र हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होते हैं। साल 2026 में चैत्र नवरात्र 19 मार्च, गुरुवार से शुरू होंगे, जबकि इसका समापन 27 मार्च, शुक्रवार को राम नवमी के साथ होगा। इन नौ दिनों तक भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा करते हैं।

37
चैत्र नवरात्र 2026 घटस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है?
  • नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना को बहुत शुभ माना जाता है।
  • घटस्थापना मुहूर्त (19 मार्च 2026)- सुबह: 6:52 बजे से 7:53 बजे तक
  • अगर कोई भक्त इस समय कलश स्थापना नहीं कर पाता है, तो वह अभिजीत मुहूर्त में भी यह पूजा कर सकता है।
  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर: 12:05 बजे से 12:53 बजे तक।
47
चैत्र नवरात्रि 2026 प्रतिपदा तिथि कब से कब तक रहेगी?

पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की तिथि इस प्रकार रहेगी-

  • प्रतिपदा तिथि शुरू: 19 मार्च सुबह 6:52 बजे
  • प्रतिपदा तिथि समाप्त: 20 मार्च सुबह 4:52 बजे
  • उदयातिथि के आधार पर 19 मार्च को ही नवरात्र की शुरुआत मानी जाएगी।
57
चैत्र नवरात्र कलश स्थापना कैसे करें?

नवरात्र की पूजा का आरंभ घटस्थापना से होता है। इसे सही विधि से करना शुभ माना जाता है। कलश स्थापना की आसान विधि-

  • सबसे पहले घर के मंदिर या किसी साफ स्थान पर एक चौकी रखें।
  • चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं।
  • एक पात्र में मिट्टी डालकर उसमें जौ बो दें।
  • इसके बाद तांबे या मिट्टी का कलश लें और उसमें जल भरें।
  • कलश में चावल, सुपारी और सिक्का डाल दें।
  • कलश के मुंह पर आम के पत्ते रखें।
  • ऊपर लाल कपड़े में लिपटा नारियल स्थापित करें।
  • इसके बाद दीपक और धूप जलाकर मां दुर्गा का ध्यान करें।
67
चैत्र नवरात्र 2026 में किस दिन किस देवी की पूजा होगी, रामनवी कब है?
  • प्रतिपदा- मां शैलपुत्री: 19 मार्च
  • द्वितीया- मां ब्रह्मचारिणी: 20 मार्च
  • तृतीया- मां चंद्रघंटा: 21 मार्च
  • चतुर्थी- मां कुष्मांडा: 22 मार्च
  • पंचमी- मां स्कंदमाता: 23 मार्च
  • षष्ठी- मां कात्यायनी: 24 मार्च
  • सप्तमी- मां कालरात्रि: 25 मार्च
  • अष्टमी- मां महागौरी: 26 मार्च
  • नवमी- मां सिद्धिदात्री: 27 मार्च
  • नवरात्र की नवमी तिथि को राम नवमी भी मनाई जाती है, जो भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस बार रामनवमी 27 मार्च 2026 को है। इस दिन भक्त श्रद्धा भाव से भगवान राम की पूजा करते हैं। जगह-जगह भगवा झंड के साथ जुलूस निकाले जाते हैं।
77
Chaitra Navratri 2026 मां दुर्गा वाहन

इस साल माना जा रहा है कि मां दुर्गा डोली (पालकी) में सवार होकर आएंगी।इसका मतलब यह माना जाता है कि ऐसे समय में जनहानि या किसी तरह के संकट की आशंका बढ़ सकती है। सीधे शब्दों में कहें तो डोली पर मां दुर्गा का आगमन शुभ संकेत नहीं माना जाता। वहीं मां दुर्गा का प्रस्थान वाहन इस बार हाथी है, जोकि सुख-समृद्धि और खुशहाली का शुभ संकेत होता है।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories