Chanakya Niti: ये 4 लोग डालते हैं पति-पत्नी के रिश्तों में दरार, समय रहते बना लें दूरी

Published : Jul 05, 2026, 03:36 PM IST

Chanakya Niti For Married Life: आचार्य चाणक्य ने वैवाहिक जीवन को सुखी बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। उनके अनुसार कुछ लोगों का जरूरत से ज्यादा दखल पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव पैदा कर सकता है।

PREV
15
पति-पत्नी के रिश्ते में क्यों आती है दरार?

Chanakya Niti for Husband Wife: आचार्य चाणक्य के अनुसार पति-पत्नी के बीच प्यार और भरोसा तभी बना रहता है, जब वे अपने रिश्ते से जुड़ी बातों को समझदारी से संभालें। कई बार कुछ लोगों का दखल रिश्ते में गलतफहमियां बढ़ा देता है जिसके कारण लव लाइफ में धीरे-धीरे दूरी आने लगती है। इसी वजह से पति-पत्नी का रिश्ता टूट भी सकता है। आगे जानिए ऐसे 4 लोगों के बारे में, जिनसे पति-पत्नी को सावधान रहना चाहिए…


ये भी पढ़ें-
Chanakya Niti: कौन-से 4 काम पत्नी को पति के सामने नहीं करने चाहिए?

25
चुगली करने वाले लोग

चाणक्य नीति के अनुसार जो लोग एक की बात दूसरे तक पहुंचाने का काम करते हैं, उनसे हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए। ऐसे लोग छोटी-सी बात को बड़ा बनाकर पति-पत्नी के बीच गलतफहमियां पैदा कर सकते हैं। इनकी बातों पर आंख बंद करके भरोसा करना रिश्ते के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

ये भी पढ़ें-
Chanakya Niti: किन 5 लोगों के घर भूलकर न करें भोजन? जानें वजह

35
हर बात में दखल देने वाले लोग

कुछ लोगों की आदत होती है कि वे दूसरों के मामले में दखल देने की कोशिश करते हैं और बिना मांगे हर बात में सलाह देने लगते हैं। चाणक्य के अनुसार पति-पत्नी को अपने निजी फैसले खुद लेने चाहिए। अगर हर छोटी-बड़ी बात में किसी तीसरे व्यक्ति को शामिल किया जाए तो रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है।

45
ईर्ष्या करने वाले लोग

जो लोग आपकी खुशियां देखकर जलते हैं, वे कई बार रिश्तों में भी खटास पैदा करने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोग गलत बातें फैलाकर या भड़काकर पति-पत्नी के बीच विवाद करा सकते हैं। इसलिए ऐसे लोगों से जितना हो सके दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए।

55
गलत संगत वाले दोस्त

चाणक्य के अनुसार इंसान की संगत उसके व्यवहार पर सीधा असर डालती है। अगर पति या पत्नी ऐसे लोगों के साथ ज्यादा समय बिताते हैं, जिनकी आदतें गलत हैं या जो रिश्तों की अहमियत नहीं समझते, तो उसका असर उनके वैवाहिक जीवन पर भी पड़ सकता है। इसलिए ऐसे लोगों से समय रहते दूरी बना लेनी चाहिए।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Photos on

Recommended Stories