Chandra Grahan 2026: क्या भारत में दिखेगा 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण, कितनी देर रहेगा सूतक? जानें 5 जरूरी बातें

Published : Aug 23, 2026, 03:12 PM IST

Lunar Eclipse 2026: सूर्य व चंद्र ग्रहण खगोलीय घटनाएं हैं लेकिन भारत में इसे ज्योतिष और धर्म से जोड़कर देखा जाता है जिसके चलते इनका विशेष महत्व है। ग्रहण से जुड़ी कईं मान्यताएं हैं जो इन्हें खास बनाती हैं।

PREV
16
जानें चंद्र ग्रहण से जुड़ी हर बात

Chandra Grahan 2026: साल 2026 का अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को होने जा रहा है। खास बात यह है कि इसी दिन रक्षा बंधन का पर्व भी मनाया जाएगा। ऐसे में लोगों के मन में चंद्र ग्रहण की तारीख, समय, भारत में इसकी दृश्यता और सूतक काल को लेकर कई सवाल हैं। आइए जानते हैं 28 अगस्त के चंद्र ग्रहण से जुड़ी 5 जरूरी बातें, जो आपके लिए जानना जरूरी हैं…

26
क्या रहेगा चंद्र ग्रहण का समय?

28 अगस्त 2026 को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार सुबह 08 बजकर 03 मिनिट से शुरू होगा जो यह 11 बजकर 21 मिनिट पर समाप्त होगा। ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव करीब सुबह 9:42 बजे दिखाई देगा। ये आंशिक चंद्र ग्रहण होगा जो लगभग 3 घंटे 18 मिनट का रहेगा।

36
क्या भारत में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?

भारत में रहने वाले लोगों के लिए इस ग्रहण को लेकर सबसे बड़ी बात यही है कि 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ग्रहण के दौरान भारत में चंद्रमा क्षितिज के नीचे रहेगा, इसलिए देश के किसी हिस्से से इसे प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा जा सकेगा। यह ग्रहण उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका के बड़े हिस्सों के अलावा यूरोप और अफ्रीका के कुछ क्षेत्रों में दिखाई देगा।


ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: 28 अगस्त को कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण? जानें भारत में असर और राखी बांधने का शुभ समय

46
भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं?

चंद्र ग्रहण को लेकर सबसे ज्यादा सवाल सूतक काल को लेकर होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आमतौर पर जिस स्थान से ग्रहण दिखाई देता है, वहां सूतक के नियमों का पालन किया जाता है। चूंकि 28 अगस्त 2026 का चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए भारत में सामान्य धार्मिक मान्यता के अनुसार इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

ये भी पढ़ें-
Kajari Teej 2026: कब है कजरी तीज, 30 या 31 अगस्त, कब करें रतजगा? यहां जानें पूरी डिटेल

56
क्या रक्षा बंधन पर होगा चंद्र ग्रहण का असर?

28 अगस्त को रक्षा बंधन और चंद्र ग्रहण एक ही दिन पड़ रहे हैं। हालांकि भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं माना जा रहा है। ऐसे में रक्षा बंधन पर इस चंद्र ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं माना जाएगा। बहनें शुभ मुहूर्त में भाइयों को राखी बांध सकेंगी।

66
क्या चंद्र ग्रहण को नंगी आंखों से देख सकते हैं?

वैज्ञानिकों की मानें तो चंद्र ग्रहण को देखना सूर्य ग्रहण की तरह आंखों के लिए खतरनाक नहीं माना जाता। लेकिन फिर भी इसे देखना ठीक नहीं कहा जाता है। धार्मिक मान्याताओं के अनुसार ऐसा करना अशुभ होता है जो जीवन में नई परेशानियों का कारण बन सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Photos on

Recommended Stories