Myths about snakes: हमारे समाज में सांपों से जुड़ी अनेक मान्यताएं प्रचलित हैं। हालांकि इनमें से अधिकांश मान्यताओं का सच्चाई से कोई संबंध नहीं होता। नागपंचमी के मौके पर जानें ऐसे ही मान्यताओं के बारे में।
Myths and Facts About Snakes: इस बार नाग पंचमी का पर्व 17 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन नागदेवता की पूजा का विधान है। नागों सदियों से मनुष्यों की शोध का विषय रहा है, यही कारण है कि समाज में इनसे जुड़े अनेक मान्यताएं प्रचलित हैं। इनमें से अधिकांश फिल्मों, टीवी सीरियल्स और लोककथा से जरिए हम सभी ने देखी और सुनी होगी। आइए जानते हैं नागों से जुड़े कुछ लोकप्रिय मिथकों की सच्चाई…
26
मिथ- रूप बदल लेते हैं इच्छाधारी नाग
सच्चाई- कई लोग मानते हैं कि कुछ विशेष नाग अपनी इच्छा के अनुसार इंसान का रूप भी ले लेते हैं। इन्हें इच्छाधारी नाग कहा जाता है। कुछ फिल्मों ने इस मान्यता को और भी अधिक प्रचलित कर दिया लेकिन सर्प विशेषज्ञों की मानें तो आज तक ये बात साबित नहीं हुई है। ये बातें सिर्फ लोककथाओं तक ही सीमित है इनका सच्चाई से कोई संबंध नहीं है।
36
मिथ- सांपों के पास मणि होती है
सच्चाई- पुरातन कथाओं अक्सर मणिधारी नागों का जिक्र मिलता है। माना जाता है कि कुछ नागों के पास चमकने वाली एक दुर्लभ मणि होती है, जिसमें चमत्कारी शक्तियां होती हैं। लेकिन अब तक ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है जिससे यह साबित हो सके कि किसी सांप के पास मणि होती है। सर्प विशेषज्ञ और सांपों पर शोध करने वाले लोग भी इसे केवल एक लोकमान्यता मानते हैं।
सच्चाई- कुछ फिल्मों में ये दिखाया गया है कि अगर किसी सांप को मार दिया जाए तो उसका साथी उस व्यक्ति से बदला लेने आता है। लेकिन इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। सच बात तो ये है कि सांप एक अल्प बुद्धि वाला जीव है वह किसी व्यक्ति का चेहरा याद नहीं रख सकता और न ही बदला लेने जैसी भावना उसमें होती है। यह मान्यता भी अंधविश्वास ही है।
सच्चाई- सपेरों के खेल में सांप को बीन के सामने फन उठाकर झूमते हुए देखा जाता है। इससे लोगों को लगता है कि सांप संगीत सुनकर नाच रहा है। असल में सांप संगीत नहीं सुनते क्योंकि उनके बाहरी कान नहीं होते। वे सिर्फ बीन की हरकत को देखते हैं और उसी के अनुसार अपना फन घुमाते हैं। इसी वजह से ऐसा लगता है जैसे वे बीन की धुन पर नाच रहे हों।
66
मिथ- उड़ने वाले सांप भी होते हैं
सच्चाई- मान्यता है कि दुनिया में ऐसे सांप भी होते हैं जो पक्षियों की तरह उड़ सकते हैं। सर्प वैज्ञानिकों के अनुसार कुछ प्रजातियां पेड़ों पर रहती हैं और एक पेड़ से दूसरे पेड़ तक लंबी छलांग लगाती हैं। जब ये सांप हवा में फिसलते हुए आगे बढ़ते हैं तो देखने वालों को लगता है कि वे उड़ रहे हैं। लेकिन वास्तव में वे उड़ते नहीं, बल्कि एक पेड़ से दूसरे पेड़ तक ग्लाइड करते हैं।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।