
December 2026 Hindu Festival List: अंग्रेजी कैलेंडर का 12वां महीना दिसंबर धार्मिक दृष्टिकोण से विशेष है क्योंकि इस महीने में कईं बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे, जिनमें कालभैरव अष्टमी, विवाह पंचमी और रुक्मिणी अष्टमी आदि प्रमुख हैं। इस महीने में सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेगा जिससे खर मास शुरू हो जाएगा। आगे जानिए दिसंबर 2026 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा…
ये भी पढ़ें-
गणाधिप संकष्टी चतुर्थी व्रत की सही डेट क्या है, 27 या 28 नवंबर? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त
1 दिसंबर, मंगलवार- कालभैरव अष्टमी
4 दिसंबर, शुक्रवार- उत्पन्ना एकादशी
6 दिसंबर, रविवार- प्रदोष व्रत
7 दिसंबर, सोमवार- शिव चतुर्दशी व्रत, मासिक शिवरात्रि
8 दिसंबर, मंगलवार- भौमवती अमावस्या, स्नान-दान श्राद्ध अमावस्या
13 दिसंबर, रविवार- विनायकी चतुर्थी व्रत
14 दिसंबर, सोमवार- विवाह पंचमी, नाग दिवाली
15 दिसंबर, मंगलवार- बैंगन छठ, चम्पा षष्ठी
16 दिसंबर, बुधवार- नंदा सप्तमी, खर मास शुरू
20 दिसंबर, रविवार- मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती
21 दिसंबर, सोमवार- प्रदोष व्रत
22 दिसंबर, मंगलवार- अनंग त्रयोदशी
23 दिसंबर, बुधवार- दत्त जयंती, अगहन व्रत पूर्णिमा
24 दिसंबर, गुरुवार- अगहन स्नान-दान पूर्णिमा
27 दिसंबर, रविवार- संकष्टी चतुर्थी व्रत
31 दिसंबर, गुरुवार- रुक्मिणी अष्टमी, हनुमान अष्टमी
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: मिथुन-कन्या सहित 4 राशियों के अच्छे दिन शुरू! सूर्यदेव देंगे पैसा, पद और प्रमोशन
ज्योतिषियों के अनुसार, 16 दिसंबर को सूर्य कुंभ से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होने से खर मास शुरू हो जाएगा। धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ऐसी मान्यता है कि जब सूर्य गुरु की राशि में होते हैं तो उनका प्रभाव कम हो जाता है जिसके चलते इस महीने में विवाह आदि शुभ कार्य नहीं किए जाते। 14 जनवरी 2027 को जब सूर्य मीन से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे तब पुन: विवाह आदि शुभ कामों पर लगी रोक हट जाएगी।
हिंदू धर्म में अनेक पुराण और ग्रंथ हैं लेकिन इन सभी में एकमात्र गीता ही ऐसी है जिसकी जयंती मनाई जाती है। इसके पीछे कारण है कि गीता एकमात्र ऐसा ग्रंथ जिसे स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने अपने मुख से कहा है। यही वजह से कि गीता को सभी ग्रंथों में प्रमुख स्थान दिया जाता है। इस दिन मोक्षदा एकादशी का व्रत भी किया जाता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।