
December 2026 Muhurat Date: साल 2026 का आखिरी महीना दिसंबर कई मांगलिक कामों के लिए खास रहने वाला है। इस महीने विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार और नया वाहन खरीदने के लिए कई शुभ मुहूर्त मिलेंगे। हालांकि 16 दिसंबर से खरमास शुरू होने के कारण विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी। ऐसे में अगर आप दिसंबर में शादी, नए घर में प्रवेश या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले शुभ तारीखों की जानकारी जरूर ले लें...
विद्वानों के अनुसार, दिसंबर में विवाह के लिए 5 प्रमुख शुभ तारीखें हैं। ये तारीखें 1, 6, 9, 11 और 12 दिसंबर हैं। इसके बाद खरमास शुरू होने से विवाह के शुभ मुहूर्त नहीं रहेंगे।
ये भी पढ़ें-
December 2026 Calendar: कब है कालभैरव अष्टमी और गीता जयंती? नोट करें दिसंबर के सभी व्रत-त्योहारों की डेट
दिसंबर में गृह प्रवेश के लिए 4 तारीखें शुभ हैं। इनमें 2, 3, 11 और 12 दिसंबर शामिल हैं। नए घर में प्रवेश करने से पहले स्थानीय पंचांग और परिवार की परंपरा के अनुसार मुहूर्त जरूर निकलवा लें।
ये भी पढ़ें-
Khade Hanuman News: उज्जैन के खड़े हनुमान प्रतिमा में दरार! भक्तों में आक्रोश, पुजारी से उठाए सवाल
बच्चों के मुंडन संस्कार के लिए दिसंबर में 4 प्रमुख तारीखें बताई गई हैं। ये 3, 4, 6 और 14 दिसंबर हैं। इन तारीखों पर मुंडन कराने से पहले स्थानीय ज्योतिषियों से सलाह जरूर लें।
दिसंबर में नया वाहन खरीदने के लिए भी कई शुभ अवसर मिलेंगे। पंचांग के अनुसार 4, 6, 14, 16, 20, 25, 30 और 31 दिसंबर को वाहन खरीदने के शुभ समय बताए गए हैं। इनमें से किसी भी दिन आप वाह खरीदी कर सकते हैं।
विद्वानों के अनुसार जब भी सूर्य देवगुरु की राशि धनु में प्रवेश करता है तो खर मास शुरू हो जाता है। ये एक महीने का होता है। इस बार सूर्य 16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेगा, जहां ये 14 जनवरी तक रहेगा। इस समय को खर मास कहा जाएगा। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह आदि नहीं किया जाएगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।