
Eid Ul Fitr 2026: इस्लाम में रमजान को बहुत ही पवित्र महीना माना गया है। इस पवित्र महीने में मुस्लिम समाज के लोग भूखे-प्यासे रहकर यानी रोजा रखकर खुदा की ईबादत करते हैं। इस महीने की समाप्ति के अगले दिन ईद-उल-फितर का जश्न मनाया जाता है। इस बार ईद का जश्न कब मनाया जाएगा, इसे लेकर असमंजस की स्थिति है क्योंकि ईद कब मनाई जाएगी, ये शव्वाल मास का चांद दिखने पर निर्भर रहता है। आगे जानिए 2026 में भारत में ईद कब मनाई जाएगी 20 या 21 मार्च…
ये भी पढ़ें-
Sehri Iftar Time Today in Kanpur: कानपुर में आज सेहरी-इफ्तार का समय क्या है? फिरोजाबाद, अलीगढ़ समेत 5 शहरों की टाइमिंग
इस बार रमजान का 29वां रोजा 19 मार्च, गुरुवार को है। इस दिन अगर सूर्यास्त के बाद लोग शव्वाल मास का चांद नजर आ गया तो 20 मार्च, शुक्रवार को ईद मनाई जाएगा। अगर इस दिन चांद नजर नहीं आया, तो रमजान मास पूरे 30 दिन का माना जाएगा। 20 मार्च को चांद रात रहेगी और इसके अगले दिन यानी 21 मार्च 2026, शनिवार को ईद का जश्न पूरे देश में मनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें-
Sehri Iftar Time Today in Delhi: रमजान 2026, आज दिल्ली का सेहरी-इफ्तार टाइम,जानें पटना-मुंबई समेत देश के 15 शहरों में रोजे का समय
भारत में ईद की आधिकारिक तारीख मुस्लिम धार्मिक संस्थाएं और चांद देखने वाली कमेटियां तय करती हैं। बड़े शहरों में लोग शव्वाल मास का चांद देखने के लिए इकट्ठा होते हैं। सूर्यास्त के बाद चांद दिखने की पुष्टि होने पर ही अगले दिन ईद का ऐलान किया जाता है। दिल्ली की जामा मस्जिद से भी ईद की सही तारीख बताई जाती है।
रमजान मास में सभी मुस्लिमजन रोज रखते हैं, जकात बांटते हैं और नमाज पढ़ते हैं। यानी वे हर तरह से अल्लाह की इबादत करते हैं। रमजान मास के खत्म होने पर मुस्लिम समाज के लोग ईद-उल-फितर का जश्न मनाते हैं। ऐसा समझा जाता है कि अल्लाह ने उनकी ईबादत कबूल कर ली है। ईद-उल-फितर के दिन मुस्लिम समाज के लोग नए कपड़े पहनकर ईद की नमाज पढ़ते हैं और घर आने वाले मेहमानों का स्वागत सेवइयां खिलाकर करते हैं। ईद का अर्थ है खुशी और फितर का अर्थ रोजा खोलना या फितरा (दान) से जुड़ा है। यह दिन भाईचारे व खुशियों को बांटने का संदेश देता है।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।