
साल 2026 में गणेश चतुर्थी 14 सितंबर दिन सोमवार को मनाई जाएगी। ये त्योहार भगवान गणेश के स्वागत और उनकी भक्ति का पर्व है। महाराष्ट्र सहित देश के कई हिस्सो में लोग हर साल घर में गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं और फिर उनकी विदाई भी धूमधाम से की जाती है। अगर आप पहली बार गणेश जी को घर ला रहे हैं, तो मूर्ति कहां रखें, स्थापना कैसे करें, पूजा में क्या सामग्री चाहिए आदि सवाल मन में जरूर आ रहे होंगे। जानिए गणेश चतुर्थी पूजा विधि के बारे में।
पहली बार गणपति स्थापना कर रहे हैं तो ऐसी प्रतिमा चुनें जिसे आप श्रद्धा और अपनी सुविधा के अनुसार विधि-विधान से पूज सकें। मिट्टी या प्राकृतिक सामग्री से बनी प्रतिमा पर्यावरण की दृष्टि से अच्छा विकल्प रहेगी। आप चाहे तो घर पर ही मिट्टी की मदद से ईको फ्रेंडली गणपति बप्पा की मूर्ति बना सकते हैं।
गणेश जी की स्थापना के लिए घर का साफ-सुथरा और शांत स्थान चुनें। पूजा स्थल को पहले अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद वहां चौकी रखें और उस पर साफ लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं। चौकी को फूलों और आसपास रंगोली से सजा सकते हैं। मूर्ति को ऐसी जगह रखें जहां परिवार के लोग पूजा कर सके। स्थापना के दिन सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें। पूजा की जगह को साफ करें और चौकी पर वस्त्र बिछाएं। इसके बाद पूजा की जरूरी सामग्री पास में रख लें।
और पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2026: दाईं या बाईं, किस ओर सूंड वाली गणेश प्रतिमा होती है शुभ?
पूजा के दौरान भगवान गणेश के सरल मंत्र का जाप किया जा सकता है।‘ॐ गं गणपतये नमः’। इसके अलावा गणेश जी की आरती और परिवार की परंपरा के अनुसार अन्य स्तोत्र या मंत्रों का पाठ भी किया जा सकता है।रोजाना अपनी सुविधा के अनुसार गणेश जी की पूजा और आरती करें।
और पढ़ें: हरितालिका तीज और गणेश चतुर्थी 2026 एक ही दिन क्यों? जानिए दोनों पर्व एक ही दिन मनाना सही या गलत
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।