Ganesh idol trunk direction: इस बार गणेश चतुर्थी का पर्व 14 सितंबर, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन घर-घर में भगवान श्रीगणेश की प्रतिम स्थापित की जाती है। गणेशजी की प्रतिमा लेते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Ganesh Idol Buying Tips: भगवान गणेश को सुख-समृद्धि, बुद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। किसी भी शुभ काम से पहले गणेश जी की पूजा करने की परंपरा है। गणेश चतुर्थी के दिन लोग अपने घर में गणपति की प्रतिमा स्थापित करते हैं। ऐसे में मूर्ति लेते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए जैसृ गणेश जी की सूंड किस दिशा में होनी चाहिए आदि? आगे जानिए गणेश प्रतिमा लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए…
किस ओर हो गणेशजी की सूंड?
घर में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए आमतौर पर बाईं ओर मुड़ी सूंड वाली प्रतिमा को शुभ माना जाता है। ऐसी प्रतिमा को गृहस्थ जीवन के लिए अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति और सकारात्मक माहौल बना रहता है। बाईं सूंड वाले गणेश जी की पूजा के नियम भी अपेक्षाकृत आसान माने जाते हैं।
ये भी पढ़ें-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर गलती से भी न करें ये 5 काम, नहीं मिलेगा व्रत का पूरा फल
श्रीगणेश की बैठी प्रतिमा लें
बाजार में भगवान श्रीगणेश के अनेक रूप-रंग और आकार वाली प्रतिमाएं मिलती हैं। कुछ प्रतिमाओं में श्रीगणेश बैठे हुए तो कुछ में खड़े हुए होते हैं। घर में हमेशा बैठे हुए गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करना शुभ माना जाता है। इसे स्थिरता और सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है।
ये भी पढ़ें-
Ganesh Chaturthi 2026 Tithi: कब है गणेश चतुर्थी? जानिए मूर्ति स्थापना और विसर्जन मुहूर्त, मुंबई में भव्य तैयारियां
गणेश प्रतिमा खंडित न हो
गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय यह जरूर देख लें कि उसमें कहीं से टूट-फूट या दरार न हो। धार्मिक मान्यता के अनुसार पूजा के लिए हमेशा साफ-सुथरी और पूर्ण प्रतिमा ही लेनी चाहिए। खंडित प्रतिमा की पूजा का कोई भी फल नहीं मिलता, ऐसा धर्म ग्रंथों में लिखा है।
किस रंग की हो गणेश प्रतिमा?
गणेशजी की प्रतिमा लेते समय रंगों पर भी विचार जरूर करना चाहिए। लाल या सिंदूरी रंग की गणेश प्रतिमा सबसे शुभ मानी जाती है। वहीं पीले औप सुनहरे रंग की प्रतिमा सुख, समृद्धि का प्रतीक होती है। गहरे डार्क रंग की गणेश प्रतिमा लेने से बचना चाहिए।
मिट्टी की हो गणेश प्रतिमा
आजकल बाजार में पीओपी की गणेश प्रतिमाएं अधिक संख्या में देखने को मिलती हैं लेकिन हमें मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा की स्थापना ही घर में करनी चाहिए क्योंकि ये प्राकृतिक होती हैं। पीओपी अनेक केमिकल को मिलाकर बनाया जाता है। इससे बनी गणेश प्रतिमा लेने से बचना चाहिए।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
