Gopashtami 2026: 17 या 18 नवंबर, कब करें गोपाष्टमी व्रत, कैसे करें पूजा? जानें मंत्र-मुहूर्त और आरती

Published : Nov 16, 2026, 11:19 AM IST
Gopashtami 2026

सार

Gopashtami 2026: मान्यता है कि गाय में सभी देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए कई खास मौकों पर उनकी पूजा की जाती है। दिवाली के कुछ दिन बाद गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन गायों की सेवा और पूजा करने का विशेष महत्व है।

Gopashtami 2026 Kab Hai: हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर गोपाष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस मौके पर गायों और उनके बछड़ों को सजाकर उनकी पूजा की जाती है। देश के अलग-अलग हिस्सों में यह पर्व श्रद्धा के साथ मनाया जाता है, लेकिन मथुरा और वृंदावन में इसकी खास धूम रहती है। गोपाष्टमी से भगवान श्रीकृष्ण और गायों से जुड़ी कई धार्मिक मान्यताएं भी जुड़ी हैं। इस दिन पूजा करने की खास परंपराएं हैं। आगे जानिए 2026 में गोपाष्टमी की सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और मंत्र सहित इससे जुड़ी जरूरी बातें...

ये भी पढ़ें-
Angarak Yog 2026: 5 राशियों पर भारी अंगारक योग, हो सकता है एक्सीडेंट या सर्जरी, नौकरी-बिजनेस में बड़ा नुकसान

गोपाष्टमी 2026 कब है?

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 17 नवंबर, मंगलवार की सुबह 04 बजकर 19 मिनिट से शुरू होगी जो 18 नवंबर, बुधवार को सुबह 06 बजकर 05 मिनिट तक रहेगी। चूंकि 17 नवंबर, मंगलवार को अष्टमी तिथि पूरे दिन रहेगी, इसलिए गोपाष्टमी का पर्व इसी दिन मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: 4 राशियों पर भारी आने वाले 45 दिन, नौकरी-बिजनेस, प्रॉपर्टी और सेहत सबके लिए खतरा

गोपाष्टमी 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त

सुबह 09:28 से 10:50 तक
सुबह 10:50 से दोपहर 12:11 तक
दोपहर 11:50 से 12:33 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:11 से 01:33 तक
दोपहर 02:54 से शाम 04:16

इस विधि से करें गोपाष्टमी की पूजा

- 17 नवंबर, मंगलवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। इसके बाद हाथ में जल, चावल और फूल लेकर गोपाष्टमी की पूजा करने का संकल्प लें।
- शुभ समय में गाय और उसके बछड़े की पूजा शुरू करें। सबसे पहले गाय और बछड़े के माथे पर चंदन या रोली से तिलक लगाएं और उन्हें फूलों की माला पहनाएं।
- अब एक लोटे या बर्तन में पानी लेकर उसमें चावल, सफेद तिल और कुछ फूल डालें। इस जल को गाय के पैरों पर अर्पित करते हुए नीचे दिया गया मंत्र बोलें-
क्षीरोदार्णवसम्भूते सुरासुरनमस्कृते।
सर्वदेवमये मातर्गृहाणार्घ्य नमो नम:॥
- पूजा के बाद गाय को हरा चारा, गुड़ और अपनी श्रद्धा के अनुसार फल या पकवान खिलाएं। फिर गौ माता के चरण स्पर्श करके परिवार में सुख-शांति और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना करें। अंत में गाय की आरती करके पूजा पूरी करें।

ये है गौ माता की आरती (gaumata ki aarti)

ऊं जय जय गौमाता, मैया जय जय गौमाता |
जो कोई तुमको ध्याता, त्रिभुवन सुख पाता ||
मैया जय जय गौमाता ………………
सुख समृद्धि प्रदायनी, गौ की कृपा मिले |
जो करे गौ की सेवा, पल में विपत्ति टले ||
मैया जय जय गौमाता ……………
आयु ओज विकासिनी, जन जन की माई |
शत्रु मित्र सुत जाने, सब की सुख दाई ||
मैया जय जय गौमाता ………………
सुर सौभाग्य विधायिनी, अमृती दुग्ध दियो |
अखिल विश्व नर नारी, शिव अभिषेक कियो ||
मैया जय जय गौमाता ………………
ममतामयी मन भाविनी, तुम ही जग माता |
जग की पालनहारी, कामधेनु माता ||
मैया जय जय गौमाता ……………संकट रोग विनाशिनी, सुर महिमा गायी |
गौ शाला की सेवा, संतन मन भायी ||
मैया जय जय गौमाता ………………
गौ माँ की रक्षा हित, हरी अवतार लियो |
गौ पालक गौपाला, शुभ सन्देश दियो ||
मैया जय जय गौमाता ………………
श्री गौमात की आरती, जो कोई सुत गावे |
“पदम्” कहत वे तरणी, भव से तर जावे ||
मैया जय जय गौमाता ………………

क्यों मनाते हैं गोपाष्टमी पर्व?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, बचपन में एक बार भगवान श्रीकृष्ण ने अपने मित्रों को गाय चराने के लिए जंगल जाते देखा। उन्हें भी अपने दोस्तों के साथ गाय चराने जाने की इच्छा हुई। कान्हा की जिद देखकर माता यशोदा ने शुभ मुहूर्त निकलवाया और पहले गायों की पूजा करवाई। इसके बाद ही उन्होंने श्रीकृष्ण को गाय चराने के लिए जाने की अनुमति दी। कहा जाता है कि यह घटना कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को हुई थी। तभी से इस दिन को गोपाष्टमी के रूप में मनाने की परंपरा शुरू हुई। इस अवसर पर गौ माता की पूजा और सेवा की जाती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Maharashtra Chhath Puja 2026 Timing: नागपुर से मुंबई तक, सूर्यास्त और सूर्योदय का पूरा टाइमटेबल
Chhath Puja 2026: लखनऊ, कानपुर और प्रयागराज में कितने बजे दें सूर्यदेव को अर्घ्य? नोट करें उत्तर प्रदेश के 30 शहरों का समय