Grahan 2027 Date: साल 2027 में कितने सूर्य व चंद्र ग्रहण होंगे, इनमें से कौन-सा भारत में दिखेगा?

Published : Nov 28, 2026, 11:47 AM IST
Grahan 2027 Date

सार

Surya Chandra Grahan 2027: सूर्य व चंद्र ग्रहण खगोलीय घटना है लेकिन भारत में इन्हें ज्योतिष और धर्म से जोड़कर देखा जाता है इसलिए यहां इनका विशेष महत्व माना जाता है। साल 2027 में भी कईं ग्रहण होंगे, इनमें से कौन-सा भारत में दिखेगा, कौन-सा नहीं? आगे जानिए...

Solar and Lunar Eclipse 2027 Dates: साल 2027 में सूर्य और चंद्रमा से जुड़ी खगोलीय घटनाओं में कुल 5 ग्रहण लगेंगे। इनमें दो सूर्य ग्रहण और तीन चंद्र ग्रहण शामिल हैं। कुछ ग्रहण भारत में दिखाई देंगे, जबकि कुछ का नजारा देश में नहीं देखा जा सकेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए साल 2027 में ग्रहण कब-कब लगेंगे और इनमें से कौन-से भारत में नजर आएंगे।

2027 में कब-कब लगेंगे सूर्य ग्रहण?

साल 2027 में दो सूर्य ग्रहण होंगे। पहला सूर्य ग्रहण 6 फरवरी को लगेगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। इस दौरान चंद्रमा सूर्य के सामने आ जाएगा, लेकिन सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाएगा। इसके कारण सूर्य के चारों ओर चमकदार अंगूठी जैसी आकृति दिखाई देती है। यह ग्रहण दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में यह नजर नहीं आएगा।

ये भी पढ़ें-
December 2026 Shubh Muhurat: दिसंबर में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश और वाहन खरीदी के कितने मुहूर्त? जानें तारीखें

2027 में भारत में कौन-सा सूर्य ग्रहण दिखेगा?

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अगस्त को लगेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। इस दौरान चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक लेगा। इसका पूर्ण नजारा स्पेन, उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व के कुछ इलाकों में देखा जा सकेगा। भारत में यह ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई देगा। यानी देश के अलग-अलग हिस्सों में सूर्य का कुछ भाग चंद्रमा से ढका नजर आएगा। भारत में दिखने के कारण यहां इसके नियम जैसे सूतक आदि मान्य होंगे।

ये भी पढ़ें-
Ketu Gochar 2026: 4 राशियों पर मंडराया संकट, केतु करेगा नौकरी-बिजनेस में दिक्कत, एक्सीडेंट-सर्जरी के योग

2027 में कब-कब लगेंगे चंद्र ग्रहण?

- साल 2027 में तीन चंद्र ग्रहण होंगे। पहला चंद्र ग्रहण 20-21 फरवरी की रात लगेगा। यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। भारत में चंद्रमा क्षितिज के ऊपर रहने के कारण इसकी खगोलीय घटना का समय रहेगा, लेकिन इसकी छाया इतनी हल्की होगी कि इसे सामान्य आंखों से पहचानना मुश्किल होगा।
- दूसरा चंद्र ग्रहण 18 जुलाई को लगेगा। यह भी उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी की बाहरी छाया से गुजरेगा। भारत में यह घटना थोड़े समय के लिए होगी, लेकिन इसका असर बहुत हल्का रहेगा।
- साल का तीसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 17 अगस्त को लगेगा। यह भी उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। यह भारत में दिखाई नहीं देगा, क्योंकि ग्रहण के समय यहां चंद्रमा क्षितिज के नीचे रहेगा। यानी साल 2027 में भारत में एक भी चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

December 2026 Shubh Muhurat: दिसंबर में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश और वाहन खरीदी के कितने मुहूर्त? जानें तारीखें
Bhairav Ashtami 2026: कब मनाएं भैरव अष्टमी, 1 या 2 दिसंबर? जानें सही डेट और पूजा का समय