Grahan Today Time: क्या भारत में रहेगा सूर्य ग्रहण का सूतक, इस दौरान कौन-से काम न करें?

Published : Feb 17, 2026, 08:15 AM IST
Grahan Today Time

सार

Grahan Kab Lagega: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज 17 फरवरी, मंगलवार को होने जा रहा है। सभी लोग ये जानना चाहते हैं कि क्या इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल भारत में रहेगा और यदि रहेगा तो इसका समय क्या रहेगा?

Surya Grahan Sutak Time Today: हमारे देश में सूर्य ग्रहण को ज्योतिष और धर्म से जोड़कर देखा जाता है इसलिए यहां इसका विशेष महत्व है। विद्वानों के अनुसार सूर्य ग्रहण शुरू होने से पहले उसका सूतक काल शुरू हो जाता है। सूतक काल के दौरान कुछ विशेष कार्य करने की मनाही होती है। इस बार साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी, मंगलवार को लगने जा रहा है। सभी लोग ये जानना चाहते हैं कि क्या ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा और इसके सूतक का समय क्या रहेगा? आगे जानिए इन सवालों के जवाब…

ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण से बचकर रहें 4 राशि वाले, हो सकती है अनहोनी

क्या भारत में रहेगा सूर्य ग्रहण का सूतक काल?

विद्वानों के अनुसार 17 फरवरी, मंगलवार को होने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई भी नियम जैसे सूतक आदि मान्य नहीं होगा। यानी भारत में सूतक नहीं माना जाएगा। जिन देशों में ये सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, सिर्फ वहीं इसका सूतक माना जाएगा।

ये भी पढ़ें-
Pregnant Women Eclipse Rules: सूर्य ग्रहण के दौरान महिलाओं को नहीं करना चाहिए ये 5 काम

क्या होता है सूतक काल?

विद्वानों के अनुसार, सूतक अशुभ समय होता है जो सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। एक तरह से देखा जाए तो आम जन जीवन पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव 12 घंटे पहले होना शुरू हो जाता है, इसे ही सूतक कहते हैं। इस दौरान कुछ विशेष कार्य करने की मनाही होती है नहीं तो बाद में इससे संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

कब से शुरू होगा सूर्य ग्रहण का सूतक?

भारतीय समय के अनुसार 17 फरवरी, मंगलवार को सूर्य ग्रहण रात 03 बजकर 27 मिनिट से शुरू होगा जो सुबह 07 बजकर 58 मिनिट तक रहेगा। लेकिन इसका सूर्य ग्रहण दोपहर 03 बजकर 27 मिनिट से ही शुरू हो जाएगा। जिन देशों में ये ग्रहण देखा जाएगा, सिर्फ वहीं इसका सूतक रहेगा।

सूतक में कौन-से काम न करें?

1. सूतक के दौरान सोना नहीं चाहिए और न ही कुछ खाना-पीना चाहिए।
2. सूतक शुरू होने से पहले भगवान की प्रतिमाओं को ढंक देना चाहिए।
3. सूतक के दौरान स्त्री संग नहीं करना चाहिए, इसे महापाप माना गया है।
4. सूतक के दौरान भगवान की पूजा करने की भी मनाही है।
5. सूतक में गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।


 

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Pregnant Women Eclipse Rules: सूर्य ग्रहण के दौरान महिलाओं को नहीं करना चाहिए ये 5 काम
क्या भारत में दिखेगा सूर्यग्रहण, भारत में ऑनलाइन कैसे देखें सूर्य ग्रहण 2026?