Mahashivratri 2026 Paran Time: कब और कैसे करें महाशिवरात्रि व्रत का पारण? जानें मुहूर्त-विधि

Published : Feb 16, 2026, 01:00 AM IST
Mahashivratri 2026 Paran Time

सार

Mahashivratri 2026 Paran Muhurat: महाशिवरात्रि व्रत के दूसरे दिन इसका पारण किया जाता है। बिना पारण किसी भी व्रत का पूरा फल नहीं मिलता। जानें कब करें महाशिवरात्रि व्रत का पारण, शुभ मुहूर्त और विधि।

Kab Kare Mahashivratri Vrat 2026 Ka Parna: हिंदू धर्म के अनुसार किसी भी व्रत का पूरा फल तभी मिलता है, उसका विधि-विधान से उसका पारण किया गया हो। बिना पारण व्रत का पूरा फल नहीं मिल पाता। इसलिए अन्य व्रतों की तरह महाशिवरात्रि व्रत का पारण करना भी जरूरी है। इस बार महाशिवरात्रि व्रत का पारण दूसरे दिन यानी 16 फरवरी, सोमवार को किया जाएगा। चूंकि सोमवार महादेव का ही दिन है, इसलिए इस दिन महाशिवरात्रि व्रत का पारण करने का और भी अशुभ शुभ फल मिलेगा। आगे जानिए कैसे करें महाशिवरात्रि व्रत का पारण और शुभ मुहूर्त की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
First Solar Eclipse Of 2026: फरवरी में होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, कहां और कैसे देखें?

महाशिवरात्रि 2026 पारण शुभ मुहूर्त

किसी भी व्रत का पारण व्रत पूर्ण होने के बाद किया जाता है। महाशिवरात्रि व्रत की पूजा 15 फरवरी, रविवार की रात भर की जाएगा। इसके अगले दिन यानी 16 फरवरी, सोमवार को पारण किया जाएगा। विद्वानों के अनुसार महाशिवरात्रि व्रत पारण का शुभ मुहुर्त सुबह 06 बजकर 59 मिनिट से शुरू होगा जो दोपहर 03 बजकर 24 मिनिट तक रहेगा। यानी भक्तों को पारण के लिए 8 घंटे 23 मिनिट का समय मिलेगा।

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ

कैसे करें महाशिवरात्रि व्रत का पारण?

- शुभ मुहूर्त के दौरान एक बार पुन: स्नान आदि करें और साफ कपड़े पहनकर शिवजी की पूजा करें।
- सबसे पहले शिवलिंग का अभिषेक जल से, फिर दूध से और फिर एक बार शुद्ध जल से करें।
- इसके बाद तरह-तरह के फूल व पत्तियां महादेव को अर्पित करें। गाय शुद्ध घी का दीपक भी जलाएं।
- अबीर, गुलाल, चावल, रोली आदि चीजें एक-एक करके महादेव को चढ़ाएं। बिल्व पत्र भी चढ़ाएं।
- इसके बाद अपनी इच्छा अनुसार भोग लगाएं। मन ही मन में ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करते रहें।
- अंत में आरती करें। मन में कोई इच्छा हो तो वह भी बोल दें। इसके बाद जरूरतमंदों को दान करें।
- संभव हो तो ब्राह्मणों को घर बुलाकर भोजन करवाएं और उन्हें दान-दक्षिणा देकर विदा करें।
- इस तरह व्रत का पारण करने के बाद स्वयं भोजन करें। ऐसा करने से महाशिवरात्रि व्रत का पूरा फल मिलता है।
- जो व्यक्ति महाशिवरात्रि का व्रत करने के बाद विधि-विधान से पारण करता है, उसके जीवन में खुशहाली बनी रहती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

First Solar Eclipse Of 2026: फरवरी में होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, कहां और कैसे देखें?
Mahashivratri 2026 Jal Time: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर कब चढ़ाएं जल? जानें शुभ मुहूर्त