MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • First Solar Eclipse Of 2026: फरवरी में होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, कहां और कैसे देखें?

First Solar Eclipse Of 2026: फरवरी में होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, कहां और कैसे देखें?

First Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण फरवरी में होने जा रहा है। ये ग्रहण बहुत ही खास होगा क्योंकि इस दौरान सूर्य एक चमकती हुई रिंग की तरह दिखाई देगा, इसलिए इसे रिंग फायर नाम दिया गया है।

2 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Feb 15 2026, 01:59 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
जानें फरवरी 2026 के पहले सूर्य ग्रहण की डिटेल
Image Credit : Getty

जानें फरवरी 2026 के पहले सूर्य ग्रहण की डिटेल

When And Where To Watch First Solar Eclipse Of 2026: साल 2026 के दूसरे महीने यानी फरवरी में साल का पहला सूर्य ग्रहण होने जा रहा है। इस ग्रहण को लेकर वैज्ञानिक काफी उत्साहित है क्योंकि ये कोई साधारण ग्रहण नहीं होगा। इस दौरान सूर्य एक चमकती हुई रिंग की तरह दिखाई देगा, इसलिए इसे रिंग ऑफ का नाम दिया गया है। स्पेस डॉट कॉम के अनुसार, इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा की परछाई से सूर्य के केंद्र का 96% हिस्सा ढकने की उम्मीद है। ऐसा दुर्लभ सूर्य ग्रहण बहुत कम देखने को मिलता है।


ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ

24
फरवरी 2026 में कब होगा सूर्य ग्रहण?
Image Credit : Getty

फरवरी 2026 में कब होगा सूर्य ग्रहण?

साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी, मंगलवार को होगा। इस दिन फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि रहेगी। भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण रात 03 बजकर 27 मिनिट से शुरू होगा जो सुबह 07 बजकर 58 मिनिट तक रहेगा। खास बात ये है कि ये ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई भी नियम जैसे सूतक आदि मान्य नहीं होगा।


ये भी पढ़ें-
Holi 2026: मथुरा-वृंदावन में कब खेली जाएगी लड्डूमार और लट्ठमार होगी? यहां जानें पूरा शेड्यूल

34
कहां-कैसे देखें सूर्य ग्रहण?
Image Credit : Getty

कहां-कैसे देखें सूर्य ग्रहण?

वैसे तो भारत में 17 फरवरी को होने वाला सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा लेकिन फिर भी अगर आप इसे देखना चाहते हैं तो ऑनलाइन इसे देख सकते हैं। इसके लिए आपको नासा की ऑफिशियल बेवसाइट (www.nasa.gov) पर जाना होगा। इसके अलावा अन्य देशों की अंतरिक्ष बेवसाइट पर भी आप इसे देख सकते हैं। स्पेस डॉट कॉम के अनुसार, इस सूर्य ग्रहण के दौरान 2 मिनट 20 सेकंड के लिए चंद्रमा सूर्य के 96 प्रतिशत हिस्से को ढंक लेगा।

44
किन देशों में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?
Image Credit : meta ai

किन देशों में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?

17 फरवरी, मंगलवार को होने वाला ये सूर्य ग्रहण नामीबिया, तंजानिया, बोत्सवाना, लेसोथो, मेडागास्कर, दक्षिण अर्जेंटीना, चिली, अंटार्कटिका, मोजाम्बिक, जाम्बिया और जिम्बाब्वे के कुछ इलाकों में दिखाई देगा। जिन देशों में ये ग्रहण दिखाई देगा, सिर्फ वहीं इसका सूतक मान्य होगा। सूर्य ग्रहण का सूतूक 12 घंटे पहले से शुरू हो जाएगा जो ग्रहण के साथ ही समाप्त होगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
सूर्य ग्रहण

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Mahashivratri 2026 Jal Time: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर कब चढ़ाएं जल? जानें शुभ मुहूर्त
Recommended image2
Kashi Vishwanath Live Darshan Today: महाशिवरात्रि पर कीजिए काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के लाइव दर्शन
Recommended image3
Mahakal Live Darshan Today: महाशिवरात्रि पर घर बैठे कीजिए बाबा महाकाल के दर्शन
Recommended image4
Shiv Ji Ki Aarti: ‘ओम शिव ओंकारा’, महाशिवरात्रि पर कैसे करें महादेव की आरती? जानें पूरी विधि
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved