Guru Purnima 2026 Kab Hai: हिंदू धर्म में गुरु को भगवान से भी श्रेष्ठ माना गया है। इसलिए हर साल आषाढ़ मास में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये उत्सव जुलाई 2026 में मनाया जाएगा।
Guru Purnima 2026 Date: सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व माना गया है। यह दिन गुरु के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने के लिए बहुत ही खास माना गया है। हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस बार कई लोगों के मन में भ्रम है कि गुरु पूर्णिमा 28 जुलाई को है या 29 जुलाई को। आगे जानिए गुरु पूर्णिमा की सही डेट क्या है और इसका महत्व…
पंचांग के अनुसार इस बार आषाढ़ पूर्णिमा तिथि 28 जुलाई, मंगलवार की शाम 6 बजकर 19 मिनिट से शुरू होगी, जो अगले दिन यानी 29 जुलाई, बुधवार की रात 8 बजकर 5 मिनिट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार गुरु पूर्णिमा का पर्व 29 जुलाई, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन प्रीति और आयुष्मान नाम के 2 शुभ योग भी रहेंगे जिसके चलते इस पर्व का महत्व और भी बढ़ जाएगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महर्षि वेदव्यास का जन्म आषाढ़ पूर्णिमा के दिन हुआ था। उन्होंने वेदों का विभाजन किया और महाभारत सहित अनेक ग्रंथों की रचना की। इसी कारण इस दिन को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। उन्हीं की स्मृति में हर साल गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है।
45
इस दिन कैसे करें गुरु की पूजा?
गुरु पूर्णिमा की सुबह स्नान कर साफ कपड़े पहनें। इसके बाद भगवान विष्णु, महर्षि वेदव्यास और अपने गुरु का पूजन करें। गुरु को वस्त्र, फल, मिठाई या अपनी श्रद्धा के अनुसार दक्षिणा भी दें। यदि आपके गुरु जीवित नही है तो उनके चित्र की पूजा कर आशीर्वाद लें। इस दिन दान-पुण्य, सत्संग और धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन भी शुभ माना जाता है।
55
गुरु पूर्णिमा पर क्या उपाय करें?
1. गुरु पूर्णिमा के दिन गरीबों को अनाज, कपड़ा और भोजन का दान करें। 2. इस दिन सुबह किसी पवित्र नदी में स्नान कर सूर्य देव को अर्ध्य दें। 3. गुरु पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की पूजा का भी विशेष महत्व है। 4. अगर आपका कोई गुरु न हो तो देवगुरु बृहस्पति की पूजा करें। 5. गुरु पूर्णिमा पर केले का पौधा लगाएं और इसकी देख-भाल करें।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।