Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा किस तारीख को है, 28 या 29 जुलाई? जानें मंत्र, मुहूर्त और महत्व

Published : Jul 20, 2026, 03:56 PM IST
Guru Purnima 2026

सार

Guru Purnima 2026 Kab Hai: हर साल आषाढ़ मास के अंतिम दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन गुरु की पूजा करने का विशेष महत्व है।

Guru Purnima 2026 Date: आषाढ़ पूर्णिमा तिथि पर हर साल गुरुओं का पूजन किया जाता है। इस पर्व को गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। ये दिन गुरु के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रकट करने का है। गुरु आध्यात्मिक भी हो सकते हैं और धार्मिक भी। स्कूल या कॉलेज में पढ़ाने वाले शिक्षक भी गुरु ही हैं। इस बार गुरु पूर्णिमा पर्व की डेट को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन है। आगे जानिए 28 या 29 जुलाई, कब करें गुरु पूजन…

ये भी पढ़ें-
Sawan 2026: व्रत में कौन-से फल खा सकते हैं-कौन से नहीं? जानें जरूरी नियम

गुरु पूर्णिमा कौन-सी तारीख की है?

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार इस बार आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि की शुरूआत 28 जुलाई, मंगलवार की शाम 6 बजकर 19 मिनिट से होगी। ये तिथि अगले दिन 29 जुलाई, बुधवार की रात 8 बजकर 5 मिनिट तक रहेगी। चूंकि पूर्णिमा तिथि का सूर्योदय 29 जुलाई, बुधवार को होगा, इसलिए गुरु पूर्णिमा का पर्व भी इसी दिन मनाया जाएगा। खास बात ये है कि इस दिन प्रीति और आयुष्मान नाम के 2 शुभ योग भी रहेंगे।

ये भी पढ़ें-
Nag Panchami 2026: नागपंचमी कब है, 16 या 17 अगस्त? जानें सही डेट, मुहूर्त और महत्व

गुरु पूर्णिमा 2026 शुभ मुहूर्त

वैसे तो गुरु पूर्णिमा पर पूरे दिन गुरु का पूजन किया जा सकता है लेकिन अगर ये काम शुभ मुहूर्त में किया जाए तो और भी अधिक शुभ फल मिलते हैं। 29 जुलाई, बुधवार को गुरु पूजन के लिए शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं-

- सुबह 07:38 से 09:16 तक
- सुबह 10:55 से दोपहर 12:33 तक
- दोपहर 03:49 से शाम 05:28 तक
- शाम 05:28 से 07:06 तक

गुरु पूर्णिमा का महत्व

हिंदू धर्म में गुरु को भगवान से भी श्रेष्ठ माना गया है, इसलिए आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरुओं के पूजन की परंपरा शुरू की गई। गुरु से ही हमें ज्ञान मिलता है जो हमारे जीवन में काम आता है। मान्यता है कि महर्षि वेदव्यास का जन्म आषाढ़ पूर्णिमा पर हुआ था। महर्षि वेदव्यास कौरव और पांडवों के गुरु थे, उन्होंने ही वेदों का विभाजन किया और महाभारत सहित अनेक ग्रंथों की रचना की। उनके सम्मान में ही हर साल आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु का पूजन करते समय ये मंत्र बोलें-
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥'


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Sawan 2026: व्रत में कौन-से फल खा सकते हैं-कौन से नहीं? जानें जरूरी नियम
Nag Panchami 2026: नागपंचमी कब है, 16 या 17 अगस्त? जानें सही डेट, मुहूर्त और महत्व