Sawan 2026: व्रत में कौन-से फल खा सकते हैं-कौन से नहीं? जानें जरूरी नियम

Published : Jul 20, 2026, 02:53 PM IST
Sawan 2026 vrat rules

सार

Hindu Fasting Rules: हिंदू धर्म में व्रत से जुड़े अनेक नियम बताए गए हैं। व्रत के फल खा सकते हैं लेकिन ऐसा करते समय भी कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Fruits To Avoid During Fasting:  हिंदू धर्म में उपवास का विशेष महत्व बताया गया है। व्रत के दौरान खान-पान को लेकर कुछ नियमों का पालन किया जाता है। ज्यादातर व्रतों में अनाज, दाल और कई तरह की सामान्य खाद्य चीजों का सेवन नहीं किया जाता। ऐसे में फल व्रत रखने वाले लोगों के लिए सबसे आसान और पौष्टिक आहार माने जाते हैं। उपवास के दौरान फल खाते समय भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आगे जानिए व्रत में फल खाते समय किन बातों का ध्यान रखें…

ये भी पढ़ें-
Nag Panchami 2026: नागपंचमी कब है, 16 या 17 अगस्त? जानें सही डेट, मुहूर्त और महत्व

व्रत में कौन-से फल खा सकते हैं?

वैसे तो व्रत के दौरान कोई सा भी फल खाया जा सकता है लेकिन केला, सेब, पपीता, संतरा, मौसमी, अनार, अंगूर, अमरूद और नारियल जैसे फल व्रत के दौरान जरूरी पोषक तत्व प्रदान करते हैं। केला व्रत में काफी लोकप्रिय है क्योंकि इससे जल्दी ऊर्जा मिलती है। वहीं नारियल पानी शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है। कुछ व्रतों में फल खाने की भी मनाही होती है। ये स्थानीय परंपरा पर निर्भर करता है।

ये  भी पढ़ें-
Tulsi Puja Rules: पूजा के लिए तुलसी के पत्ते कब तोड़ें-कब नहीं, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें 5 जरूरी नियम

व्रत में कैसे फल न खाएं?

व्रत के दौरान डिब्बाबंद या पैक्ड फल खाने से बचना चाहिए क्योंकि इन्हें लंबे समय तक ताजा रखने के लिए इनमें प्रिजर्वेटिव मिला होता है। ऐसा फल खाने से व्रत टूट सकता है। इसके अलावा कटे हुए या लंबे समय से रखे फल खाने से बचना चाहिए क्योंकि ऐसे फलों में न दिखने वाले सूक्ष्म जीव होने का खतरा रहता है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

1. व्रत के दौरान फलों के ऊपर चाट मसाला या सामान्य नमक का इस्तेमाल करने से बचें। इनके स्थान पर सेंधा नमक का उपयोग कर सकते हैं।
2. व्रत में फल खाने से पहले उन्हें अच्छी तरह धो लें। जरूरत से ज्यादा फल खाने से भी बचना चाहिए।
3. व्रत में फल से बनी डिश खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें अन्य चीजों का उपयोग भी किया जाता है जो व्रत में अमान्य होती है।
4. बाजार में मिलने वाले पैक्ड फ्रूट जूस का उपयोग भी व्रत में नहीं करना चाहिए क्योंकि इनमें प्रिजर्वेटिव मिले होते हैं।
5. व्रत के दौरान बार-बार फल खाने से भी बचना चाहिए।

 

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Nag Panchami 2026: नागपंचमी कब है, 16 या 17 अगस्त? जानें सही डेट, मुहूर्त और महत्व
Jagannath Temple Facts: जगन्नाथ मंदिर में कब मनाते हैं ‘रसगुल्ला दिवस’, क्या है ये अनोखी परंपरा?