MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Shivpuri News
Disha Salian Case
Nepal Flood Rescue
Hal Shashthi Vrat Katha
Delhi Bus Safety Rules
Who is Sana Ganguly?
Toxic Vs Hanuman Ansh Box Office Collection
US Missile Strike in Iran
Faridabad Student Suicide
Credit Card Closure New Rules
Yogi Adityanath AI Video Row
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Religion
  • Tulsi Puja Rules: पूजा के लिए तुलसी के पत्ते कब तोड़ें-कब नहीं, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें 5 जरूरी नियम

Tulsi Puja Rules: पूजा के लिए तुलसी के पत्ते कब तोड़ें-कब नहीं, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें 5 जरूरी नियम

Tulsi Worship Rules: तुलसी के पत्तों का उपयोग लगभग हर शुभ कार्य में किया जाता है। तुलसी से जुड़े अनेक नियम धर्म ग्रंथों में बताए गए हैं, सभी को इनका पालन करना चाहिए।

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jul 19 2026, 10:22 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Tulsi Worship Rules
Image Credit : chatgpt

Tulsi Worship Rules

Tulsi Ke Patte Todne Ka Mantra: हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है। भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा में तुलसी के पत्तों का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय है और तुलसी दल अर्पित करने से पूजा का शुभ फल प्राप्त होता है। तुलसी के पत्ते तोड़ने से जुड़े कुछ धार्मिक नियम भी बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से तुलसी का अनादर नहीं होता और पूजा भी विधि-विधान से पूरी मानी जाती है। आगे जानिए इन नियमों के बारे में…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
तुलसी के पत्ते कब तोड़ने चाहिए?
Image Credit : Getty

तुलसी के पत्ते कब तोड़ने चाहिए?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पत्ते हमेशा सुबह स्नान करने के बाद ही तोड़ने चाहिए। पत्ते तोड़ने से पहले तुलसी माता को प्रणाम करें और मन में श्रद्धा रखें। सूर्योदय के बाद और दोपहर से पहले तुलसी दल तोड़ना शुभ माना जाता है। पूजा के लिए जरूरत के अनुसार ही पत्ते तोड़ें और अनावश्यक रूप से ज्यादा पत्ते न तोड़ें।

36
तुलसी के पत्ते कब नहीं तोड़ने चाहिए?
Image Credit : Gemini AI

तुलसी के पत्ते कब नहीं तोड़ने चाहिए?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रविवार को तुलसी के पत्ते तोड़ने से बचना चाहिए। इसके अलावा एकादशी, संक्रांति, अमावस्या, पूर्णिमा आदि तिथियों पर भी तुलसी के पत्ते तोड़ने की मनाही है। अगर इन दिनों में पूजा के लिए तुलसी के पत्ते चाहिए तो एक दिन पूर्व ही तोड़कर रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
Janmashtami 2026 Date: कब है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 4 या 5 सितंबर? जानें मुहूर्त-मंत्र सहित पूजा विधि

46
तुलसी के पत्ते तोड़ते समय कौन-सा मंत्र बोलें?
Image Credit : instagram

तुलसी के पत्ते तोड़ते समय कौन-सा मंत्र बोलें?

तुलसी के पत्ते तोड़ते समय इस मंत्र का जाप किया जा सकता है—
ऊं तुलस्यै नमः।
इसके अलावा तुलसी माता को प्रणाम करके मन ही मन भगवान विष्णु का स्मरण करना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से पूजा का फल बढ़ जाता है।


ये भी  पढ़ें-
सावन 2026 में 2 ग्रहण और 4 सोमवार का संयोग, जानें शिवरात्रि, नागपंचमी और रक्षाबंधन की डेट

56
कैसे तोड़े तुलसी के पत्ते?
Image Credit : Getty

कैसे तोड़े तुलसी के पत्ते?

तुलसी के पत्ते तोड़ते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। तुलसी के पत्ते नाखून से तोड़ने के बजाय उंगलियों से सावधानीपूर्वक तोड़ने चाहिए। पौधे को नुकसान न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखें। अस्वच्छ अवस्था में तुलसी के पत्ते भूलकर न तोड़ें नहीं तो इसका बुरा फल भुगतना पड़ सकता है।

66
तुलसी के सूखे पत्तों का क्या करें?
Image Credit : Getty

तुलसी के सूखे पत्तों का क्या करें?

तुलसी के सूखे पत्तों को फेंकना नहीं चाहिए। अगर आप चाहें तो इन्हें दोबारा उपयोग में ले सकते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार तुलसी के पत्ते सूख भी जाएं तो इनकी पवित्रता बनी रहती है और इन्हें एक से अधिक बार उपयोग में लिया जा सकता है। तुलसी के पत्तों को फेकें नहीं बल्कि प्रवाहित कर दें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
पूजा विधि

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Hal Shashthi Vrat Katha: छठ माता ने कैसे दिया मृत शिशु को जीवनदान? पढ़ें हल षष्ठी व्रत की ये रोचक कथा
Recommended image2
Aaj Ka Rashifal 2 September 2026: शुक्र बदलेगा राशि, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत-विदेश से होगा धन लाभ
Recommended image3
Hal Shashthi Vrat 2026: हलषष्ठी व्रत में कौन-सी चीजें भूलकर न खाएं, क्या खाने से नहीं टूटेगा व्रत? जानें नियम
Recommended image4
जन्माष्टमी पर कृष्ण को क्यों चढ़ाते हैं माखन-मिश्री? कान्हा को क्यों बहुत पसंद थीं ये दोनों चीजें?
Recommended image5
Janmashtami 2026 Vrat Vidhi: ऐसे रखें जन्माष्टमी का व्रत, संकल्प से पारण तक जानें पूरी विधि
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved