Hanuman Jayanti 2026: हनुमानजी के विवाह का प्रमाण है ये मंदिर! यहां पत्नी संग होती है बजरंगबली की पूजा

Published : Mar 30, 2026, 04:04 PM IST
Hanuman Jayanti 2026

सार

Hanuman Jayanti 2026 Kab Hai: हनुमानजी के अनेक प्राचीन मंदिर हमारे देश में हैं। इनमें एक मंदिर ऐसा भी है जहां पत्नी के साथ हनुमानजी की पूजा की जाती है। ये मंदिर इस बात का प्रमाण है कि हनुमानजी का विवाह हुआ था।

Hanuman Jayanti 2026 Date: इस बार हनुमान जन्मोत्सव यानी हनुमान जयंती का पर्व 2 अप्रैल, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन देश भर के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। हमारे देश में हनुमानजी के अनेक प्राचीन और रहस्यमयी मंदिर हैं। इन मंदिरों में एक ऐसा मंदिर भी है जहां हनुमानजी अपनी पत्नी के साथ दिखाई देते हैं। सुनने में ये बात थोड़ी अजीब जरूर लगे लेकिन ये सच है। आगे जानें कहां है वो मंदिर जहां हनुमानजी की पूजा उनकी पत्नी के साथ की जाती है…

ये भी पढ़ें-
April 2026 Hindu Calendar: अप्रैल में कब, कौन-सा त्योहार? नोट करें हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया की डेट

पत्नी के साथ कहां पूजे जाते हैं हनुमान?

भारत के तेलंगाना राज्य में खम्मम नाम का एक जिला है। यहां हनुमानजी के एक प्राचीन मंदिर स्थित है। खास बात ये है कि इस मंदिर में हनुमानजी के साथ उनकी पत्नी सुवर्चला की प्रतिमा भी स्थापित है। दूर-दूर से भक्त इस मंदिर में दर्शन करने आते हैं। ये मंदिर इस बात की प्रमाण है कि हनुमानजी का विवाह हुआ था। इस मंदिर से जुड़ी मान्यता है कि जो भी यहां दर्शन करता है, उसका वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहता है।

ये भी पढ़ें-
Hanuman Jayanti Kab Hai: 2 दिन रहेगी चैत्र पूर्णिमा, कब करें व्रत- कब मनाएं हनुमान जन्मोत्सव?

कैसे हुआ हनुमानजी का विवाह? पढ़ें दिलचस्प कथा

पाराशर संहिता में हनुमानजी के विवाह का वर्णन मिलता है, उसके अनुसार, हनुमानजी ने सूर्यदेव को अपना गुरु बनाया और उनसे शिक्षा प्राप्त करने लगे। सूर्यदेव ने हनुमानजी को सभी तरह की शिक्षाएं दीं लेकिन 4 दिव्य शिक्षाएं देने से मना कर दिया क्योंकि वे शिक्षाएं सिर्फ विवाहित शिष्यों के लिए ही थीं।
हनुमानजी अपने गुरु सूर्यदेव से पूरा ज्ञान पाना चाहते थे लेकिन ने विवाह नहीं करना चाहते थे। तब सूर्यदेव ने हनुमानजी को अपनी पुत्री सुवर्चला से करने को कहा और विश्वास दिलाया कि विवाह के बाद भी आप ब्रह्मचारी ही रहेंगे। तब हनुमानजी से सुवर्चला से विवाह कर लिया।
विवाह के बाद सुवर्चला फिर से अपनी तपस्या में लीन हो गई और हनुमानजी ने सूर्यदेव से बची हुई चार विद्याओं का ज्ञान प्राप्त कर लिया। इस तरह हनुमानजी का विवाह हुआ। खम्मम में स्थित ये मंदिर हनुमानजी और उनकी पत्नी सुवर्चला के विवाह का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

कैसे पहुंचें खम्मम?

हवाई मार्ग- खम्मम से 99 कि.मी दूर विजयवाडा हवाई अड्डा है। वहां से रेल या सड़क मार्ग द्वारा खम्मम पहुंचा जा सकता है।
रेल मार्ग- खम्मम से देश के लगभग सभी बड़े शहरों के लिए नियमित ट्रेन चलती है।
सड़क मार्ग- खम्मम का सड़क मार्ग भी दूसरे कई शहरों से जुड़ा हुआ है।

 

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Hanuman Jayanti Kab Hai: 2 दिन रहेगी चैत्र पूर्णिमा, कब करें व्रत- कब मनाएं हनुमान जन्मोत्सव?
Mahavir Chalisa Lyrics: महावीर जयंती 2026 कब है? जानें सही डेट, महत्व और महावीर चालीसा हिंदी में