Hartalika Teej 2026 Date: हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री और आसान विधि

Published : Sep 09, 2026, 05:09 PM ISTUpdated : Sep 11, 2026, 02:54 PM IST
Hartalika Teej 2026 Kab Hai

सार

Hartalika Teej 2026 Kab Hai: हरतालिका तीज 2026 कब है? डेट को लेकर कंफ्यूजन दूर करें। जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री और आसान पूजा विधि, पारण समेत डिटेल।

Hartalika Teej 2026 Date: हरतालिका तीज को लेकर इस साल एक सवाल सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है कि हरतालिका तीज व्रत 13 सितंबर 2026 को रखा जाएगा या 14 सितंबर को? पंचांग की गणना के मुताबिक, तृतीया तिथि 13 सितंबर की सुबह शुरू होकर 14 सितंबर की सुबह समाप्त होगी। ऐसे में महिलाएं असमंजस में हैं कि तीज का व्रत 13 को रखें या 14 सितंबर को। अगर आप भी हरितालिका तीज की डेट को लेकर कंफ्यूज हैं, तो जानिए इस बार यह व्रत कब है?

हरतालिका तीज 2026 कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 13 सितंबर को सुबह 7:08 बजे से शुरू होगी और 14 सितंबर को सुबह 7:06 बजे तक रहेगी। चूंकि 14 सितंबर को सूर्योदय के समय तृतीया तिथि मौजूद रहेगी, इसलिए उदया तिथि के अनुसार इसी दिन हरतालिका तीज का व्रत रखा जाएगा। यह व्रत खास तौर पर अखंड सौभाग्य, पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना से किया जाता है। अविवाहित कन्याएं भी मनचाहे जीवनसाथी की कामना से यह व्रत रखती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं और कई जगह अविवाहित युवतियां भी भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करती हैं।

हरतालिका तीज पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

14 सितंबर को शिव-पार्वती की पूजा के लिए सबसे शुभ समय सुबह 6:05 बजे से 7:06 बजे तक बताया गया है। इसके अलावा ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:32 से 5:19 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:52 बजे से दोपहर 12:41 बजे तक रहेगा। हालांकि, पूजा का स्थानीय समय सूर्योदय और स्थान के अनुसार थोड़ा अलग हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Hartalika Teej Upay 2026: शादी की अड़चन से दांपत्य जीवन की परेशानी तक, तीज पर करें ये 3 सरल उपाय

हरतालिका तीज पूजा सामग्री लिस्ट

पूजा के लिए भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की प्रतिमा या बालू/शुद्ध मिट्टी से बनाई गई प्रतिमाएं रखी जा सकती हैं। पूजा में गंगाजल, पंचामृत, बेलपत्र, शमीपत्र, धतूरा, मंदार के फूल, फल और मिठाई जैसी सामग्री रखी जाती है। माता पार्वती को मेहंदी, चूड़ी, बिंदी, सिंदूर समेत सुहाग की सामग्री अर्पित करने की परंपरा है। बिहार की महिलाएं इस पूजा में ठेकुआ और गुझिया जैसे प्रसाद भी चढ़ाती हैं।

ये भी पढ़ें- हरतालिका तीज पर पढ़ें ये मंत्र और श्लोक, शिव-पार्वती की पूजा में मिलेगा अखंड सौभाग्य

हरतालिका तीज पूजा विधि?

  • व्रती महिलाएं सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और व्रत का संकल्प लें।
  • इसके बाद पूजा स्थल पर शिव-पार्वती और गणेश जी की स्थापना कर विधि-विधान से पूजन करें।
  • भगवान शिव को बेलपत्र और अन्य पूजन सामग्री अर्पित करें, जबकि माता पार्वती को सुहाग सामग्री चढ़ाई चढ़ाएं।
  • पूजा के बाद आरती और हरतालिका तीज की कथा सुनें और आरती करें।
  • कई जगहों पर रात में जागरण, भजन-कीर्तन और अलग-अलग प्रहर में शिव-पार्वती की पूजा करने की परंपरा है।
  • व्रत पूरा होने पर अगले दिन सूर्योंदय के बाद पारण करें।

हरतालिका तीज पूजा में ये 5 गलतियां न करें

  • पूजा की तैयारी अधूरी न छोड़ें: पूजन सामग्री और श्रृंगार की चीजें पहले से व्यवस्थित कर लें।
  • पूजा के दौरान मन को भटकने न दें: शिव-पार्वती का ध्यान करते हुए श्रद्धा और एकाग्रता से पूजा करें।
  • गलत या खंडित पूजा सामग्री का इस्तेमाल न करें: साफ-सुथरी और सही सामग्री का ही प्रयोग करें।
  • व्रत में अपनी सेहत की अनदेखी न करें: निर्जला व्रत रखने से पहले अपनी स्वास्थ्य स्थिति का ध्यान रखें।
  • पूजा के नियमों को लेकर जल्दबाजी न करें: स्थानीय परंपरा और परिवार की मान्यताओं के अनुसार विधि-विधान से पूजा करें।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Pitru Paksha 2026: मृत्यु और दाह संस्कार की तिथि अलग हो तो कब करें श्राद्ध? दूर करें कन्फ्यूजन
Vighnaraja Chaturthi Ki Katha: किसने किया श्रीकृष्ण के पोते का अपहरण? पढ़ें विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी की ये रोचक कथा