Hartalika Teej 2026 Simple Remedies: हरतालिका तीज 2026 पर शादी की अड़चन और दांपत्य जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए जानें सरल उपाय। शिव-पार्वती पूजा से जुड़े ये खास उपाय कब-कैसे करें? जानिए
Hartalika Teej Upay in Hindi: हरतालिका तीज 2026 इस बार 14 सितंबर को मनाया जा रहा है। यह सुहागिन महिलाओं और विवाह योग्य युवतियों के लिए खास पर्व माना जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर सुखी दांपत्य जीवन, अखंड सौभाग्य और अच्छे वैवाहिक संबंध की कामना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष के मुताबिक, तीज के दिन किए गए कुछ विशेष उपाय विवाह से जुड़ी परेशानियों और दांपत्य जीवन की मुश्किलों को दूर करने के लिए शुभ माने जाते हैं। जानिए ऐसे ही आसान उपाय।
शादी में बार-बार आ रही अड़चन तो हरतालिका तीज पर करें ये उपाय
अगर किसी कारण से रिश्ता तय होने के बाद बात आगे नहीं बढ़ पा रही है, तो हरतालिका तीज पर व्रत रखकर शाम के समय शिव-पार्वती की पूजा करने की परंपरा है। पूजा में शिवलिंग पर जल और सफेद चंदन अर्पित करें। माता पार्वती को कुमकुम चढ़ाएं और 'ओम पार्वतीपतये नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें। माता को अर्पित कुमकुम को प्रसाद के रूप में सुरक्षित रखें और कुंवारी लड़कियां इसी कुमकुम से माथे पर रोज तिलक लगाएं। जल्द ही शादी के योग बन सकते हैं।
ये भी पढ़ें- हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री और आसान विधि
पति-पत्नी के बीच तनाव है तो क्या करें?
दांपत्य जीवन में लगातार मनमुटाव या कड़वाहट बनी हुई हो तो तीज के दिन शिव-पार्वती की संयुक्त पूजा करना शुभ माना जाता है। शाम को भगवान शिव को जल और इत्र अर्पित करें, जबकि माता पार्वती को सिंदूर और चुनरी चढ़ाएं। इसके बाद 'ॐ गौरीशंकराय नमः' का जाप करें। धार्मिक परंपरा में शिव और पार्वती को दांपत्य सौहार्द का प्रतीक माना जाता है, इसलिए उनकी साथ में पूजा का विशेष महत्व बताया गया है।
पति-पत्नी में दूरी बढ़ गई है तो यह उपाय करें
आपसी दूरियों को कम करने की कामना से प्रदोष काल में शिव मंदिर जाकर घी का चौमुखी दीपक जलाएं। भगवान शिव को चंदन और माता पार्वती को सिंदूर व लाल चूड़ियां अर्पित करें। इसके बाद 'नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जाप करें। चूड़ियों को प्रसाद मानकर पहन लें।
ये भी पढ़ें- हरतालिका तीज पर पढ़ें ये मंत्र और श्लोक, शिव-पार्वती की पूजा में मिलेगा अखंड सौभाग्य
हरतालिका तीज पर इन बातों का भी रखें ध्यान
इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। साथ ही शिव-पार्वती की पूजा के बाद हरतालिका तीज व्रत कथा सुनना या पढ़ना भी परंपरा का हिस्सा है।
नोट: ऊपर बताए गए उपाय धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं। इनके परिणाम की वैज्ञानिक गारंटी नहीं है।
