
हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के साथ कई कुंवारी लड़कियां भी रखती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर सुखी वैवाहिक जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना की जाती है। हरतालिका तीज का व्रत कठिन व्रतों में माना जाता है और कई परंपराओं में इसे निर्जला रखने की मान्यता है। इस बार हरतालिका तीज 14 सितंबर को मनाई जाएगी।अगर हरतालिका तीज के दिन पीरियड्स हो जाएं या मासिक धर्म चल रहा हो, तो क्या व्रत रखा जा सकता है? धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस विषय में सभी जगह एक जैसा नियम नहीं है। कुछ परंपराओं में पीरियड्स के दौरान भी व्रत रखने की बात कही गई है। जानते हैं इस बारे में डॉ. शिवम साधक जी महाराज क्या कहते हैं।
डॉ. शिवम साधक जी महाराज इंस्टा वीडियो के माध्यम से बताते हैं कि अगर आपको तीज के दौरान मासिक धर्म शुरू हो जाता है, तो भी आप व्रत रख सकती हैं। सुबह स्नान के बाद मन में भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करके व्रत का संकल्प ले सकती हैं। इस दौरान आपको भगवान का स्पर्श नहीं करना चाहिए। साथ ही भगवान के लिए भोग भी नहीं बनाना चाहिए। घर की किसी अन्य महिला से आप भोग बनवा सकती हैं।
और पढ़ें: हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री और आसान विधि
हरतालिका तीज में भले ही महिला भगवान नहीं छू सकती है लेकिन पूजा किसी महिला सदस्य या पंडित से करवा सकती हैं। आप दूर से पूजा और कथा में मन लगाकर शामिल हो सकती हैं।इस दौरान भगवान शिव-पार्वती का ध्यान कर सकती हैं और अपनी श्रद्धा के अनुसार मंत्र जाप कर सकती हैं।
हरतालिका तीज का पारण कई परंपराओं में अगले दिन पूजा के बाद किया जाता है। आप अगले दिन नहा लें और फिर भगवान की आरती और पूजा में उन्हें बिना स्पर्श करें शामिल हो सकती हैं। अपने घर या क्षेत्र में प्रचलित परंपरा के अनुसार ही व्रत का पारण करें। अगर आपकी पारिवारिक परंपरा में कुछ विशेष नियम हैं, तो उनका पालन करें। वहीं स्वास्थ्य खराब होने पर कठोर निर्जला व्रत रखने के बजाय अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी है।
और पढ़ें: Hartalika Teej Upay 2026: शादी की अड़चन से दांपत्य जीवन की परेशानी तक, तीज पर करें ये 3 सरल उपाय
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।