Hindu Belief About Deepak: हिंदू धर्म में हर शुभ काम से पहले दीपक जलाने की परंपरा है। सुबह-शाम पूजा के दौरान भी दीपक जलाते हैं। अगर ये दीपक बार-बार बुझने लगे तो क्या ये कोई अपशकुन होता है?
Pooja Deepak Significance: हिंदू धर्म में पूजा के दौरान दीपक जलाने की परंपरा सदियों पुरानी है। दीपक को ज्ञान और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक माना जाता है। कईं बार पूजा करते समय जलता हुआ दीपक अचानक बुझ जाता तो कई लोगों के मन में यह सवाल उठने लगता है कि क्या यह कोई अशुभ संकेत है और ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए? उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए पूजा करते समय दीपक का बुझना किस बात का इशारा है…
कईं बार पूजा करते समय अचानक दीपक बुझ जाता है, कुछ लोग इसे अशुभ मानते हैं लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। दीपक बुझने के कईं कारण हो सकते हैं जैस तेज हवा, दीपक का ठीक से न जल पाना या बत्ती में कोई दोष होना। ऐसी स्थिति में दीपक बुझ जाए तो इसे अशुभ संकेत नहीं माना जाता। ये एक सामान्य स्थिति है जो किसी के साथ भी बन सकती है।
अगर पूजा करते समय बार-बार दीपक बुझे तो इसे सामान्य घटना नहीं समझना चाहिए। इसके पीछे कोई खास वजह हो सकती है। पूजा के दौरान बार-बार दीपक का बुझना निकट भविष्य में आने वाले संकट की ओर इशारा भी हो सकता है। शकुन शास्त्र में इसके बारे में बताया गया है। ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं, किसी विद्वान की सलाह लेकर उपाय करें।
44
कैसे कम करें इस अपशकुन का असर?
1. अपने कुलदेवी या कुलदेवता की पूजा करें और भविष्य में होने वाली अशुभ घटना को रोकने के लिए प्रार्थना करें। 2. अगर आपके कोई धार्मिक गुरु हैं तो उनसे इस बारे में चर्चा कर समाधान के बारे में पूछें। 3. महादेव के मंत्र जाप से भी आने वाले अनिष्ट को टाला जा सकता है। इसके लिए ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप पूरी श्रद्धा से करें। 4. अपने राशि स्वामी से संबंधित उपाय करें। जैसे अगर आपकी राशि सिंह है तो आपकी राशि के स्वामी सूर्य हैं। सूर्य के मंत्रों का जाप करें, सूर्य से संबंधित चीजों का दान करें। 5. प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे आप आने वाले संकट से बच सकते हैं।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।