MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Bahawalpur JeM base
Indian store owner killed in US
Chhatarpur three sisters death
Delhi Crime
Chhatrapati Sambhajinagar death
Cambridge study ISRO
Delhi Software Engineer Murder
Global News Snapshot
Abhijit Dipke FIR
US-Canada Tariff War
MV Ocean-Winner ship sinking
Bangladesh Islamic NATO
Check Book New Rules 2026
Pakistan political crisis
Delhi Adobe engineer murder
Canada US Trade Talks Paused
Bihar Mid Day Meal
BJP SAD Alliance Punjab
7 Dogs Box Office Collection
Chhatrapati Sambhajinagar News
Hyderabad Aston Martin Accident
Toxic Advance Booking & Box Office Collection
Maharashtra iPhone EMI Tragedy
Top 10 News Today
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Religion
  • Daily Aarti Benefits: घर में रोज क्यों करें भगवान की आरती? जानें मंत्र, विधि और 5 बड़े फायदे

Daily Aarti Benefits: घर में रोज क्यों करें भगवान की आरती? जानें मंत्र, विधि और 5 बड़े फायदे

Aarti Benefits in Hindi: हिंदू धर्म में कोई भी पूजा बिना आरती के पूरी नहीं होती। इसलिए अगर आप घर में भी रोज भगवान की पूजा करते हैं तो आरती जरूर करें। इससे आपको कईं फायदे मिल सकते हैं।

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jul 07 2026, 04:34 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
आरती के बिना पूजा क्यों अधूरी?
Image Credit : Asianet News

आरती के बिना पूजा क्यों अधूरी?

Daily Aarti at Home: सनातन धर्म में पूजा-पाठ के बाद भगवान की आरती करने की परंपरा है। माना जाता है कि आरती के बिना पूजा पूर्ण नहीं होती। धर्म ग्रंथों में भी सुबह और शाम आरती करने का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा कहते हैं कि नियमित रूप से आरती करने से न केवल भगवान की कृपा प्राप्त होती है, बल्कि घर के वातावरण में भी पॉजिटिविटी बनी रहती है। आगे जानिए घर में रोज भगवान की आरती क्यों करनी चाहिए, इसकी विधि-मंत्र और फायदे…


ये भी पढ़ें-
गुरु पूर्णिमा 2026 कब है? 28 और 29 जुलाई को लेकर दूर करें कन्फ्यूजन

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
पूजा के बाद आरती क्यों जरूरी?
Image Credit : Getty

पूजा के बाद आरती क्यों जरूरी?

हिंदू धर्म में पूजा से जुड़े अनेक नियम बताए गए हैं। उसके अनुसार कोई भी पूजा तब तक पूरी नहीं होती जब तक आरती न हो। आरती के बाद ही पूजा पूर्ण मानी जाती है और उसका फल हमें प्राप्त होता है। आरती के दौरान ताली, शंख और घंटी बजाने की परंपरा भी है। ऐसा करने से भक्त अपनी श्रद्धा और समर्पण की भावना व्यक्त करता है। इसलिए पूजा के बाद आरती जरूर करनी चाहिए।


ये भी पढ़ें-
Halharini Amavasya 2026: हलहारिणी और हरियाली अमावस्या, क्या ये दोनों एक ही हैं? दूर करें कन्फ्यूजन

35
कैसे करें भगवान की आरती?
Image Credit : Getty

कैसे करें भगवान की आरती?

हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की आरती की एक खास विधि है। उसी के अनुसार आरती करनी चाहिए। विद्वानों की मानें तो किसी भी देवी-देवता की आरती कुल 14 बार एक विशेष विधि से उतारनी चाहिए। सबसे पहले 4 बार पर चरणों से, 2 बार नाभि से, 1 बार मुख से और 7 बार पूरे शरीर से आरती की थाली घुमाएं। इसके बाद कर्पूर आरती करें। इस तरह आरती करने से भगवान प्रसन्न होते हैं।

45
आरती में कौन-सा मंत्र बोलें?
Image Credit : Getty

आरती में कौन-सा मंत्र बोलें?

दीपक से आरती करने के बाद कर्पूर आरती की जाती है। कर्पूर आरती करते समय एक विशेष मंत्र बोला जाता है, जो इस प्रकार है-
कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा वसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानी सहितं नमामि।।
अर्थ- जो कपूर के समान गौर वर्ण वाले हैं, करुणा के अवतार हैं। जो इस संसार के सार हैं, शेषनाग को हार के रूप में धारण करते हैं। जो सदैव कमल रूपी मेरे हृदय में निवास करते हैं। उन माता पार्वती सहित भगवान शिव को मेरा प्रणाम है।

55
घर में आरती करने के 5 फायदे
Image Credit : Getty

घर में आरती करने के 5 फायदे

1. जिस घर में रोज भगवान की आरती होती है, वहां सुख-समृद्धि और पॉजिटिविटी बनी रहती है।
2. रोज आरती करने से घर की निगेटिविटी और ऊपरी बाधा दूर होती है।
3. भगवान के आरती करने से मन शांत होता है और टेंशन कम होती है।
4. जिस घर में रोज आरती होती है वहां रहने वाले लोगों में आपसी सामंजस्य और प्रेम बना रहता है।
5. रोज घंटी और शंख बजाकर आरती करने से हानिकारक बैक्टीरिया-वायरस का प्रभाव कम होता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
पूजा विधि

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chandra Grahan 2026: क्या भारत में दिखेगा 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण, कितनी देर रहेगा सूतक? जानें 5 जरूरी बातें
Recommended image2
Raksha Bandhan Thali: रक्षा बंधन की थाली में भूलकर न रखें ये 5 चीजें! जानें वजह
Recommended image3
Onam 2026 Kab Hai: कब है ओणम, 25 या 26 अगस्त, क्यों मनाते हैं? जानें मान्यता और रोचक इतिहास
Recommended image4
Putrada Ekadashi Vrat Katha: राजा को कैसे मिली योग्य संतान? पढ़ें पुत्रदा एकादशी की ये कथा
Recommended image5
Last Sawan Somwar 2026: कब है सावन का अंतिम सोमवार? जानें जलाभिषेक का मुहूर्त, पूजा विधि और उपाय
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved