MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Halharini Amavasya 2026: हलहारिणी और हरियाली अमावस्या, क्या ये दोनों एक ही हैं? दूर करें कन्फ्यूजन

Halharini Amavasya 2026: हलहारिणी और हरियाली अमावस्या, क्या ये दोनों एक ही हैं? दूर करें कन्फ्यूजन

Halharini Amavasya 2026 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या होती है। एक साल में कुल 12 अमावस्या होती है। इन सभी का महत्व और नाम अलग-अलग है जो इन्हें खास बनाते हैं।

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jul 07 2026, 01:06 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
Halharini Amavasya 2026
Image Credit : Gemini AI

Halharini-Amavasya-2026

Hariyali Amavasya 2026 Kab Hai: सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व माना गया है। सालभर में आने वाली हर अमावस्या का अपना धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व होता है। अमावस्या तिथि के स्वामी पितृ हैं, इसलिए इस तिथि पर पितरों की शांति के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं। कुछ लोगों को अक्सर हलहारिणी और हरियाली अमावस्या को लेकर कन्फ्यूजन रहता है कि ये दोनों एक ही हैं या अलग-अलग? आगे दूर कीजिए अपना कन्फ्यूजन…


ये भी पढ़ें-
गुरु पूर्णिमा 2026 कब है? 28 और 29 जुलाई को लेकर दूर करें कन्फ्यूजन

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
24
कब है हलहारिणी अमावस्या 2026?
Image Credit : Getty

कब है हलहारिणी अमावस्या 2026?

हर साल आषाढ़ मास में हलहारिणी अमावस्या का पर्व मनाया जाता है। ये वर्षा काल की शुरूआत में आती है। हलहारिणी अमावस्या के दिन किसान अपने हल व खेती में काम आने वाले अन्य चीजों की पूजा करते हैं। कुछ स्थानों पर हलहारिणी अमावस्या के दिन ही बोवनी करने की परंपरा भी है। इसलिए हलहारिणी अमावस्या का विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस बार हलहारिणी अमावस्या 14 जुलाई, मंगलवार को है।


ये भी पढ़ें-
Sawan 2026: सावन में कितने सोमवार 4 या 5, कब से शुरू होगा महादेव का प्रिय महीना? जानें सटीक जानकारी

34
कब है हरियाली अमावस्या 2026?
Image Credit : Getty

कब है हरियाली अमावस्या 2026?

हिंदू पंचांग के पांचवें महीने का नाम सावन है। इस महीने की अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहते हैं। इस समय तक काफी वर्षा हो चुकी होती है और प्रकृति हरी-भरी दिखाई देती है, जिसके चलते ही इस अमावस्या का नाम हरियाली अमावस्या रखा गया है। इस दिन पौधारोपण विशेष रूप से किया जाता है, मान्यता है कि ऐसा करने से पितरो की आत्मा को शांति मिलती है। इस बार हरियाली अमावस्या 12 अगस्त, बुधवार को है।

44
क्यों खास है अमावस्या तिथि?
Image Credit : Getty

क्यों खास है अमावस्या तिथि?

1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अमावस्या तिथि पर सूर्य व चंद्रमा एक ही राशि में होते हैं, ऐसा संयोग महीने में सिर्फ एक ही दिन देखने को मिलता है।
2. ऐसी मान्यता है कि अमावस्या तिथि पर निगेटिव शक्तियों जैसे भूत-प्रेत आदि का प्रभाव अधिक हो जाता है।
3. अमावस्या तिथि पर बाल कटवाना, नाखून काटना, मांस-मदिरा आदि का सेवन भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में परेशानी आ सकती है।
4. जिन लोगों की कुंडली में पितृ दोष है, वे यदि अमावस्या तिथि पर खास उपाय करें तो उनकी परेशानियां कम हो सकती हैं।
5. अमावस्या तिथि पर जरूरतमंदों को दान करने का भी विशेष महत्व है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
पूजा विधि

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Premanand Maharaj Videos: ‘क्या भूत- प्रेत की तरह भगवान भी शरीर में आते हैं’? सुनें प्रेमानंद महाराज का जवाब
Recommended image2
गुरु पूर्णिमा 2026 कब है? 28 और 29 जुलाई को लेकर दूर करें कन्फ्यूजन
Recommended image3
Chanakya Niti: ये 4 लोग डालते हैं पति-पत्नी के रिश्तों में दरार, समय रहते बना लें दूरी
Recommended image4
Broom Vastu Rules: झाड़ू कब लगाएं, कहां रखें, नई कब खरीदें? जानें जरूरी नियम
Recommended image5
Aniruddhacharya Maharaj Video: ‘पति शॉपिंग के लिए पैसे नहीं देते, क्या करूं?’ अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बताया उपाय
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved