
hindu funeral rites and ritual: हिंदू धर्म में अनेक परंपराएं और मान्यताएं प्रचलित हैं। इनमें से कुछ के पीछे धार्मिक तो कुछ के पीछे वैज्ञानिक कारण छिपे होते हैं। कुछ परपंराएं ऐसी भी हैं जो मनोवैज्ञानिक तथ्यों से जुड़ी हुई हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि अगर रास्ते पर कोई शवयात्रा निकल रही है तो हिंदू धर्म को मानने वाले उसे देखकर सम्मान पूर्वक हाथ जोड़ते हैं। शवयात्रा को देखकर हाथ क्यों जोड़ते हैं, ये बात बहुत कम लोगों को पता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए इस परंपरा के पीछे की वजह…
ये भी पढ़ें-
Budhwa Mangal 2026: क्या है बड़ा मंगल? जानें रोचक कथा, महत्व और डेट्स
हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार अगर कोई शवयात्रा मार्ग पर दिख जाए तो हाथ जोड़कर नमस्कार जरूर करना चाहिए। लेकिन ये नमस्कार उस शव या शवयात्रा को नहीं किया जाता बल्कि भगवान का स्मरण कर किया जाता है और ये प्रार्थना भी की जाती है कि भगवान मरने वाले व्यक्ति की आत्मा को मोक्ष प्रदान करें और उसके परिवार को इस दुख की घड़ी से निपटने के लिए साहस प्रदान करें। लेकिन ये बात बहुत कम लोगों को पता है।
ये भी पढ़ें-
Ganga Saptami 2026: गंगा सप्तमी कब, 22 या 23 अप्रैल? जानें पूजा विधि, मुहूर्त और आरती
शवयात्रा में चल रहे लोग राम नाम सत्य है बोलते हुए भी चलते हैं। इसके पीछे भी एक मनोवैज्ञानिक कारण छिपा है। वो ये है कि जन्म लेते ही मनुष्य इस संसार में मोह-माया में फंस जाता है। जीवन यापन के लिए वो कईं गलत काम भी करता है और दूसरों के धन को भी हड़पने का प्रयास करता है लेकिन वो ये भूल जाता है वो इस धन को अपने साथ नहीं ले जा सकता है। भगवान राम का नाम ही एकमात्र सत्य है। इसलिए भगवान की भक्ति में रहते हुए अपना जीवन धर्मपूर्वक बिताना चाहिए।
1. जब भी आप किसी शवयात्रा में जाएं तो वहां किसी भी तरह का हंसी-मजाक न करें।
2. मृत आत्मा की शांति के लिए भगवान को प्रार्थना करें।
3. मृतक का कंधा जरूर दें। इससे आपको पुण्य फल प्राप्त होगा।
4. शवयात्रा में कपड़े आदि शालीन होना चाहिए।
5. शवयात्रा के लौटकर स्नान जरूर करें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।