Hindu Tradition: पूजा की चौकी पर लाल कपड़ा क्यों बिछाते हैं, क्यों इस रंग को मानते हैं इतना शुभ?

Published : Jul 11, 2026, 01:27 PM IST

Importance of Red Colour in Hinduism: हिंदू धर्म में रंगों का विशेष महत्व है। पूजा-पाठ में लाल रंग की चीजों का विशेष रूप से उपयोग किया जाता है जैसे कुमकुम और लाल रंग के कपड़े। इसके पीछे भी खास वजह है।

PREV
15
पूजा में सबसे ज्यादा लाल चीजों का उपयोग क्यों?

Puja Mein Lal Kapda Kyu Use Hota Hai: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान लाल रंग का विशेष महत्व माना गया है। मंदिरों में देवी-देवताओं को लाल वस्त्र चढ़ाने से लेकर पूजा की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाने तक की लंबे समय से चली आ रही है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पूजा में लाल रंग के कपड़े का ही उपयोग क्यों किया जाता है? धर्म ग्रंथों और ज्योतिष में इसके पीछे की वजह बताई गई है। आगे जानिए इन कारणों के बारे में…



ये भी पढ़ें-
Vrat Rules: व्रत पूरा होने के बाद सबसे पहले क्या खाएं? जानें पारण के सही नियम

25
लाल रंग को क्यों मानते हैं शुभ?

हिंदू धर्म में लाल रंग को बहुत ही शुभ माना गया है क्योंकि ये ऊर्जा, शक्ति, साहस और मंगल ग्रह का प्रतीक है। मां दुर्गा, मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा में लाल रंग का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि पूजा में लाल कपड़ा उपयोग करने से पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है और शुभ फल की प्राप्ति होती है।


ये भी पढ़ें-
Hindu Belief: पूजा करते समय दीपक बुझ जाए तो क्या करें, क्या ये अपशकुन है?

35
पूजा में लाल रंग का उपयोग क्यों?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार लाल रंग देवी शक्ति का प्रतीक है। इसलिए नवरात्रि, लक्ष्मी पूजा, गणेश पूजा और कई अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में लाल वस्त्र, लाल चुनरी और लाल आसन का उपयोग किया जाता है। इससे पूजा का पुण्य फल बढ़ता है और देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है।

45
चौकी पर लाल कपड़ा ही क्यों बिछाते हैं?

पूजा की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर उस पर कलश, नारियल, भगवान की प्रतिमा और अन्य पूजन सामग्री रखी जाती है। ऐसा करने से पूजा का स्थान व्यवस्थित और पवित्र माना जाता है। यह धार्मिक परंपरा का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। किसी अन्य रंग के कपड़े को इतना अधिक शुभ नहीं माना जाता।

55
ज्योतिष में लाल रंग का महत्व

ज्योतिष शास्त्र में लाल रंग का संबंध सूर्य और मंगल ग्रह से माना गया है। ये दोनों ग्रह ऊर्जा, आत्मविश्वास और साहस के कारक हैं। मान्यता है कि पूजा में लाल कपड़ा उपयोग करने से इन ग्रहों की शुभता बढ़ती है और व्यक्ति के जीवन में पॉजिटिविटी बनी रहती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Photos on

Recommended Stories