Vrat Rules: व्रत पूरा होने के बाद सबसे पहले क्या खाएं? जानें पारण के सही नियम

Published : Jul 10, 2026, 01:52 PM IST

What to Eat After Fast: हिंदू धर्म में व्रत से जुड़े अनेक नियम बताए गए हैं। व्रत के बाद क्या खाएं और क्या खाने से बचें, ये बातें भी इन नियमों में शामिल हैं।

PREV
15
ध्यान रखें व्रत से जुड़े ये नियम

Fast Breaking Rules: हिंदू धर्म में व्रत केवल पूजा-पाठ का ही नहीं, बल्कि शरीर और मन को संयमित रखने का भी माध्यम भी माना जाता है। एक दिन उपवास करने के बाद शरीर को दोबारा सामान्य भोजन की आदत डालने के लिए सही तरीके से पारण करना बहुत जरूरी होता है। कई लोग व्रत खत्म होते ही भारी भोजन कर लेते हैं, जिससे पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए धर्म और आयुर्वेद दोनों में व्रत के बाद हल्का और सात्विक भोजन करने की सलाह दी गई है। आगे जानिए व्रत पूरा होने पर सबसे पहले क्या खाएं और किन चीजों से परहेज करें…


ये भी पढ़ें-
Hindu Belief: पूजा करते समय दीपक बुझ जाए तो क्या करें, क्या ये अपशकुन है?

25
सबसे पहले नारियल पानी या शरबत पीएं

व्रत पूरा होने के बाद सबसे पहले थोड़ा सामान्य पानी पिएं। कई लोग नारियल पानी, नींबू पानी या घर का बना मीठा शरबत भी लेते हैं। इससे शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा मिलने लगती है और डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती। आयुर्वेद भी यही कहता है कि लंबे समय तक भूखा रहने के बाद पहले तरल चीजें लेनी चाहिए।

ये भी पढ़ें-
Daily Aarti Benefits: घर में रोज क्यों करें भगवान की आरती? जानें मंत्र, विधि और 5 बड़े फायदे

35
मौसमी फल खाने से होगा लाभ

पानी पीने के कुछ समय बाद मौसमी फल, केला, पपीता या सेब जैसे हल्के फल खा सकते हैं। यदि फल उपलब्ध न हों तो दही या थोड़ी मात्रा में मखाने भी लिए जा सकते हैं। इससे पाचन तंत्र पर अचानक अधिक दबाव नहीं पड़ता और पेट भी खराब नहीं होता।

45
सात्विक भोजन करें

व्रत के बाद पहला मुख्य भोजन हल्का और सात्विक होना चाहिए जैसे मूंग की दाल, खिचड़ी, दलिया या सादा दाल-चावल। इनके अलावा रोटी के साथ हरी सब्जी भी आप खा सकते हैं। भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाएं जिससे इसे पचाने में आंतों को अधिक मेहनत न करना पड़े।

55
तला-भुना खाने से बचें

लंबे समय तक खाली पेट रहने के बाद तुरंत पूड़ी, कचौरी, चाट, फास्ट फूड या बहुत ज्यादा मसालेदार भोजन करने से गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है। इसलिए व्रत पूरा होने के बाद ऐसे भोजन से कुछ समय तक बचना बेहतर माना जाता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Photos on

Recommended Stories